ब्रज में मुस्लिम समाज पर होली से जुड़ी सभी गतिविधियों पर लगे पूर्ण रोक
वृंदावन। धर्म रक्षा संघ ने प्रदेश सरकार से ब्रज मंडल में मुस्लिम समाज के जेहादी तत्वों पर होली खेलने और त्योहार पर व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में धर्म रक्षा संघ ने एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को प़त्र लिखा है। इस विषय को लेकर एक धर्म संगोष्टी चिंतामणि कुंज में महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर आदित्यानंद महाराज की अध्यक्षता में की गई।
संगोष्टी में बरेली के कुछ जेहादी मुस्लिमों द्वारा खून की होली खेलने की चेतावनी का विरोध करने के साथ ब्रजमंडल की होली से मुस्लिम समाज के जेहादी तत्वों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि ब्रजमंडल के संतों ने निर्णय लिया है कि मुस्लिम समाज के लोगों को ब्रज के होली उत्सव में प्रतिबंधित किया जाए। जिहादी मानसिकता के लोग होली जैसे पवित्र त्यौहार की पवित्रता को भंग करने का प्रयास कर सकते हैं।
संगठन के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों की इसी कट्टरपंथी मानसिकता के कारण महाकुंभ में भी मुस्लिम समाज द्वारा कारोबार करने एवं घुसपैठ करने को प्रतिबंधित किया गया था, उसी तर्ज पर ब्रजमंडल की होली में ऐसे तत्वों को प्रतिबंधित किया जाए।
महंत अतुल कृष्ण दास ने कहा कि मुस्लिम समाज की मानसिकता हमेशा हिंदुओं के उत्सवों में बाधा पहुंचाने की रही है। होली जैसे पवित्र त्यौहार को भी यह कोई षड्यंत्र करके अपवित्र और दूषित करने का प्रयास कर सकते हैं। महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि अभी महाराष्ट्र में भी एक उत्सव में इनके प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। ’महंत दशरथ दास महाराज ने कहा कि चाहे राम बारात की शोभायात्रा हो या दुर्गा पूजा का उत्सव हो या गरबा नृत्य का कार्यक्रम हो सभी जगह मुसलिम कट्टरपंथी तत्वों ने पत्थरबाजी की है और उपद्रव मचाया है। ब्रज की होली का उत्सव में भी इन तत्वों के द्वारा षड्यंत्र किया जा सकता है।
धर्म संगोष्ठी में स्वामी सत्यमित्रानंद, स्वामी कृष्णानंद, आचार्य बलराम, श्रीदास प्रजापति, आचार्य ज्ञानेश महाराज, रविकांत गौतम,आकाश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
एक दिन पहले संघ जारी किया था वीडियो
धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों ने इस संगोष्टी से एक दिन पहले भी वीडियो जारी कर मुस्लिम समाज को संदेश किया वह होली के त्योहार मनाने और व्यापारिक गतिविधि से दूरी बनाएं। उन्होने वर्तमान हालातों को देखते हुए होली के त्योहार पर माहौल दूषित करने और षड़यंत्र रचने की आशंका जताई थी।



