देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दो दिवसीय वृंदावन और मथुरा दौरा आज से शुरू, जानिये पूरा कार्यक्रम
वृंदावन। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने परिवार और निजी सचिव के साथ दो दिवसीय वृंदावन और मथुरा के दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद, स्वाति कोविंद और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
पहला दिन (16 नवंबर): बांके बिहारी दर्शन और रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम का दौरा
- सुबह 10:00 बजे: नई दिल्ली (12 जनपथ) से प्रस्थान।
- दोपहर 12:30 बजे: सिग्नेचर वृंदावन धाम, रुकमाणि विहार आगमन।
- दोपहर 01:50 बजे: सिग्नेचर वृंदावन धाम से प्रस्थान कर दोपहर 02:05 बजे रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम, वृंदावन पहुंचेंगे जहाँ वे लंच और दर्शन करेंगे।
- शाम 04:00 बजे: रामकृष्ण मिशन से प्रस्थान कर सिग्नेचर वृंदावन धाम वापसी।
- शाम 07:00 बजे: प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
- रात 08:30 बजे: सिग्नेचर वृंदावन धाम आगमन, जहाँ रात्रि विश्राम व डिनर का कार्यक्रम है।
दूसरा दिन (17 नवंबर): नेत्र व कान शिविर का उद्घाटन और श्री कृष्ण जन्मस्थान दर्शन
- सुबह 10:30 बजे: राम नाथ कोविंद फाउंडेशन और सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'फ्री आई एंड इयर कैंप' का उद्घाटन करेंगे।
- सुबह 11:30 बजे: श्री कृष्ण जन्मस्थान, मथुरा में दर्शन और बाजार भ्रमण करेंगे। इस दौरान उनके साथ श्री मनमाधवा गौडेश्वर वैष्णवा आचार्य और पुंडरीक गोस्वामी भी मौजूद रहेंगे।
- दोपहर 01:30 बजे: सिग्नेचर वृंदावन धाम वापसी (लंच और विश्राम)।
- दोपहर 03:30 बजे: कुमार स्वामी आश्रम, चौमुहाँ का दौरा।
- शाम 06:30 बजे: भजन संध्या और रात्रि भोज के साथ दौरे का समापन होगा।



