जलेबी सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि आयुर्वेद में कई रोगों की अचूक दवा; जानिए इसका रोचक इतिहास और स्वास्थ्य लाभ
वृंदावन। भारतीय खान-पान में जलेबी का नाम आते ही मुंह में पानी आ जाना स्वाभाविक है। गर्म-गर्म कुरकुरी जलेबी को देखकर शायद ही कोई खुद को रोक पाता हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जलेबी सिर्फ एक लोकप्रिय मिठाई ही नहीं, बल्कि प्राचीन आयुर्वेद में इसे एक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है? हमारे प्राचीन ग्रंथों और पुराणों में जलेबी के औषधीय गुणों और इसके ऐतिहासिक महत्व का विस्तार से वर्णन मिलता है। आइए जानते हैं जलेबी से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य और आयुर्वेदिक लाभ, जिनके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना हो:
आयुर्वेद में जलेबी के चिकित्सीय उपयोग
प्राचीन आयुर्वेदिक मान्यताओं और ग्रंथों के अनुसार, जलेबी का सेवन विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद माना गया है:
जलोदर रोग का उपचार: इतिहास और प्राचीन संदर्भों के अनुसार, जलेबी एक ऐसा भारतीय व्यंजन है जिसका उपयोग कभी 'जलोदर' (Ascites - पेट में पानी भरने की समस्या) जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के दौरान आहार के रूप में किया जाता था।
शुगर नियंत्रण: शुगर (डाइबिटीज) के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए पुरानी परंपराओं में जलेबी को दही के साथ खाने का उल्लेख मिलता है।
वजन और लंबाई बढ़ाने के लिए: सुबह खाली पेट दूध के साथ जलेबी का सेवन करने से शरीर का वजन और शारीरिक विकास (लंबाई) बढ़ाने में मदद मिलती है।
माइग्रेन और सिरदर्द में राहत: आयुर्वेद के जानकारों के अनुसार, माइग्रेन और तेज सिरदर्द की समस्या से राहत पाने के लिए सूर्योदय से ठीक पहले दूध के साथ जलेबी खाने का विधान बताया गया है।
कब्ज का रामबाण इलाज: सबसे दिलचस्प बात यह है कि जलेबी का आकार कुंडलीनुमा (घेरेदार) होता है, जिसका संबंध हमारे शरीर की आंतों की संरचना से जोड़ा जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक, यह कब्ज जैसी पेट की समस्याओं के लिए एक प्रभावी घरेलू नुस्खा मानी गई है।
धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व
जलेबी का नाता केवल रसोई से ही नहीं, बल्कि धार्मिक अनुष्ठानों और प्राचीन साहित्य से भी गहरा है:
देवी और भगवान का भोग: आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा लिखित 'देवी पूजा पद्धति' में माता भगवती को हरिद्रान पुआ और जलेबी का भोग लगाने का विशेष उल्लेख मिलता है। हिंदू परंपरा में देवी-देवताओं को जलेबी अर्पित करने की प्राचीन प्रथा चली आ रही है।
शनि दोष निवारण: उड़द की दाल से बनने वाली इमरती (जो जलेबी की ही एक नजदीकी किस्म है) को शनिदेव के निमित्त हनुमान जी, पीपल के वृक्ष या शनि मंदिर में चढ़ाने की परंपरा है। इसके अलावा, काले कौवे और कुत्तों को इसे खिलाने से शनि के नकारात्मक प्रभाव कम होने की मान्यता है।
प्राचीन ग्रंथों में दर्ज है जलेबी की रेसिपी
जलेबी कोई आधुनिक या विदेशी मिठाई नहीं है, बल्कि इसका इतिहास सदियों पुराना है। हमारे प्राचीन ग्रंथों और पुराणों में इसे 'रस कुंडलिका' नाम दिया गया है। 16वीं शताब्दी के ग्रंथ 'भोज कुतुहल' में जलेबी को 'जल वल्लीका' के रूप में संबोधित किया गया है। इसके अलावा 'गुण्यगुणबोधिनी' ग्रंथ में भी जलेबी बनाने की विधा और उसकी सामग्रियों का विस्तार से वर्णन मिलता है।



