Courtesy: इंस्टाग्राम ( Michelle Yeoh)
कौन हैं बेस्ट एक्ट्रेस Oscar जीतने वाली पहली एशियाई महिला 60 वर्षीय Michelle Yeoh?
नई दिल्ली। मलेशियाई एक्ट्रेस मिशेल योह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 60 वर्षीय मिशेल योह ने कई हिट फिल्में दी हैं। 95 अकैडेमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए मिशेल योह को ऑस्कर मिला है। फिल्म 'Everything Everywhere All At Once' के लिए मिशेल योह को यह खिताब मिला है। मिशेल योह वर्ल्ड की बेस्ट एक्शन एक्ट्रेस में से एक हैं।
95 अकैडेमी अवॉर्ड्स Oscar 2023 खत्म हो चुका है। हॉलीवुड एक्ट्रेस मिशेल योह (Michelle Yeoh) को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। मिशेल योह 60 साल की उम्र में भी कई हिट फिल्में देती हैं। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1990 में की थी। उनके नाम कईयों अवॉर्ड दर्ज हैं।
मिशेल योह को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड फिल्म 'Everything Everywhere All At Once' के लिए मिला है। फिल्म 'Everything Everywhere All At Once' को बेस्ट फिल्म के लिए भी नवाजा गया है। फिल्म ने 7 कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है। अकैडेमी अवॉर्ड्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया है कि मिशेल योह बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीतने वाली पहली एशियाई महिला है।
बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद मिशेल योह ने प्रेरित करने वाली स्पीच दी। मिशेल योह ने कहा, ''वे सभी छोटे लड़के और लड़कियां, जो मुझे देख रहे हैं, मैं उनको ये बताना चाहती हूं कि ये अवॉर्ड आशा और संभावनाओं का प्रतीक है।'' मिशेल योह ने कहा, ''ये अवॉर्ड इस बात का प्रमाण है कि सपने सच होते हैं। इसलिए आप सब बड़े सपने देखिए...। महिलाएं ये खासकर सुन लें कि किसी को भी ये मत बोलने दीजिए कि आपका काम हो गया है। कभी हार मत मानिए..।'' जो नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें कि मिशेल योह हांगकांग की रहने वाली मलेशियाई एक्ट्रेस और डांसर हैं। जो अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
मिशेल योह का जन्म 6 अगस्त 1962 को मलेशिया के शहर Ipoh में जन्म हुआ था। मिशेल योह 60 साल की हैं। लेकिन इस उम्र में भी वह कम उम्र की एक्ट्रेस की तरह फिट लगती हैं। मिशेल योह को 1990 के दशक की शुरूआत में ही उनकी फिल्मों के लिए उनको काफी प्रसिद्धि मिली थी। People मैगजीन ने 1997 में विश्व के 50 सर्वाधिक खूबसूरत लोगों की लिस्ट में मिशेल योह को भी शामिल किया था।
मिशेल योह को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि 1997 में आई जेम्स बॉन्ड की फिल्म Tomorrow Never Dies से मिली थी। इस फिल्म में मिशेल योह को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए सराहा गया था। मिशेल योह चीनी फिल्म Crouching Tiger, Hidden Dragon के लिए भी जानी जाती हैं, इस फिल्म के लिए मिशेल योह को बीएएफटीए (BAFTA) पुरस्कार में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था। 2008 में मिशेल योह को फिल्म समीक्षा वेबसाइट Rotten Tomatoes ने अब तक की सबसे बेस्ट एक्शन एक्ट्रेस का दर्जा दिया था।



