सुप्रसिद्ध राधाबल्लभ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव, कभी बन रहे हैं राजा तो कभी व्यापारी

  • Friday January 07 2022 - 10:29 AM
  •  

- प्रभु ने फलविक्रेता बनकर भक्तों को छद्म वेष में दिए दर्शन

- प्रभु कभी बने ग्वाला तो कभी बने रेवड़ी गजक बेचने वाले

वृन्दावन। सुप्रसिद्ध राधाबल्लभ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव का विभिन्न पारंपरिक आयोजनों के मध्य शुरु हुआ। प्रभु राधाबल्लभ ने भक्तों को मंगला आरती के पश्चात कई छद्म वेश में दर्शन दिए। करीब साढे तीन सौ वर्ष से चली आ रही परंपरा के अनुसार मंदिर के गोस्वामीजनों ने मेवा की नमकीन एवं मीठी खिचड़ी की सेवा की। इस विशेष दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। 

सुप्रसिद्ध ठा. राधाबल्लभ मंदिर में धूमधाम के साथ सभी प्राचीन समय से चली आ रही परंपराओं को निर्वाह करते हुए खिचड़़ी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। ठा. राधावल्लभ विशेष प्रकार के वस्त्र फरगुल ओढकर दर्शन दे रहे हैं। पुरानी राजकीय पोशाक जिसमें टोपी शॉल मिला हुआ होता है। 

गोस्वामीजनों द्वारा तैयार मेवाओं, गर्ममसालों से तैयार खिचड़ियों का भोग मंगला दर्शन के समय प्रात:करीब सवा सात बजे से पूर्व लगाया गया। खिचड़ी प्रसाद के पश्चात मंगला आरती के साथ ही प्रभु ने अपने रसिक भक्तों को प्रत्येक दस मिनट के अन्तराल में भिविन्न वेषों में दर्शन दिए। भक्तों ने अपने आराध्य राधाबल्लभ को फलविके्रता, सखी सहित कई स्वरुप में दर्शन दिए। प्रभु के इस छ्दमरुप के दर्शन के लिए भक्तों में होड़ सी मच गई। प्रभु को एक स्वरुप में दर्शन करने के बाद भक्त में उत्सुकता बनी रही कि वह दूसरे कौन से रुप में अगले पल दर्शन देंगे। भक्तोें के प्रभु दर्शन की यह उत्सुकता देखने लायक थी। 

मंदिर के मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि पौष शुक्ल दौज तिथि से एक माह तक मंदिर में प्रभु का खिचड़ी महोत्सव मनाया जाता है। इसमें परंपरा अनुसार मंगला आरती से पहले खिचड्ी का भोग लगाया जाता है। इस विशेष सेवा में प्रभु को अचार, मुरब्बा, रबड्ी श्रीखण्ड, अदरक कूचा, कई तरह की सब्जियां, मीठी नमकीन दो तरह खिचड़़ी आती है। इसके साथ ही मंगला दर्शन के पश्चात करीब सात सात बजे से सवा आठ तक प्रभु के विभिन्न स्वरुपों में दर्शन होते हैं। यह परंपरा गोस्वामी श्रीहित हरिवंश महाप्रभु के समय से चली आ रही है। साढे तीन सौ वर्ष पुरानी इस खिचड़ी महोत्सव की परंपरा का निर्वाह पूरे श्रद्धा और सेवा भाव के साथ गोस्वामियों द्वारा की जा रही है।