गुरुवार के दिन तिजोरी में चुपके से रखें ये चीज, होगी धन वर्षा

  • Wednesday April 12 2023 - 05:26 PM
  •  

नई दिल्ली। सनातन धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। ऐसे में गुरुवार यानि बृहस्पतिवार का दिन भगवान श्री हरि यानि विष्णु भगवान को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, इस दिन एक खास उपाय करने से अविवाहित लड़कियों की शादी भी जल्दी हो जाती है।

धन पाने के लिए करें यह खास उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अविवाहित महिलाएं गुरुवार का व्रत रखती हैं। कहा जाता है कि इस दिन यदि कुछ वास्तु उपाय किए जाएं तो जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। गुरुवार के दिन तिजोरी में कुछ चीजें रखने से व्यक्ति आर्थिक रूप से परेशान नहीं होता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वह चीजें- 

गुरुवार के दिन इन चीजों को तिजोरी में रखें

गुरुवार को शिव मंदिर में पूजा करें। पूजा के समय शिवलिंग पर एक नारियल रखें। पूजा करने के बाद पूरी श्रृद्धा भक्ति के साथ भगवान शिव की आरती करें। इतना ही नहीं इस दिन आप भगवान शिव और माता पार्वती से धन, ऐश्वर्य और यश की कामना करें। इसके बाद नारियल को घर ले जाकर अपनी तिजोरी में रख दें। किसी भी विशेष अवसर पर तिजोरी से उस नारियल को निकालकर उसकी पूजा करें।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को तुलसी पत्ता और पीले फूल चढ़ाएं। पूजा खत्म होने के बाद उन तुलसी के पत्तों और फूल तिजोरी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी का तिजोरी में वास होगा।

शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन श्री हरि यानि भगवान विष्ण्ुा को सुपारी पूजा में अर्पित करें। फिर पूजा के बाद आप सुपारी पर चंदन व तिलक ज़रूर लगाएं। इसके बाद आप इस सुपारी को ले जाकर अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से धन की प्राप्ति होती है।

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार तिजोरी में लाल रंग का कपड़ा रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने के लिए गुरुवार के दिन पूजा के समय कलश के नीचे लाल कपड़ा बिछाएं। अब विधिपूर्वक कलश की पूजा करें। साथ ही भगवान श्री हरि और मां लक्ष्मी से आप अपनी मनोकामना मांगे। इसके बाद पूजा पूरी होने के बाद आप उस लाल कपड़े को अपनी तिजोरी में बिछा दें और फिर देखें पैसा कैसे बरसता है।

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी ज्योतिष व लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए भारत न्यूज जंक्शन किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है।)