संत प्रेमानंद ने नव वर्ष मनाने के दिये टिप्स, गंदे आचरण से होने वाले नुकसान से किया सचेत

  • Wednesday December 31 2025 - 02:09 PM
  •  

वृंदावन। संत प्रेमानंद ने आने वाले नये वर्ष को किस तरह मनाना चाहिए। इसके लिए लोगों को टिप्स दिये। उन्होंने मंगलवार को एकांतिक वार्तालाप में भक्तों को बताया कि नया वर्ष मानो नया जीवन होता है। इसमें अच्छे आचरण का नियम लेना चाहिए। अधिक से अधिक नामजप करें, क्रोध नहीं करें। बातों में किसी तरह मन नहीं जाने देंगे और उसे भगवान में लगायें।

उन्होंने कहा कि नये वर्ष पर लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि वह आने वाले वर्ष में परोपकार करेंगे। कोई ऐसा पुण्य, परोपकार, दान करेंगे, जिससे भगवान प्रसन्न हों। उन्होंने नये वर्ष में वर्तमान में समय में लोगों के आचरण पर नाराजगी जताई और उन्हें सचेत किया कि लोग नव वर्ष के उत्साह में शराब पीते हैं, मांस खाते हैं और व्यभिचार करते हैं, जो कि गलत है। नये वर्ष को मंगलमय बनाने के लिए नशा छोड़ने का नियम लेना चाहिए। जो गंदे आचरण अभी तक करते रहे अब इस नये वर्ष में नहीं करेंगे, ऐसा प्रण लेना चाहिए। गंदे आचरण करने वालों को यह समझना चाहिये कि पाप कर्म करने पर दुख मिलता है। मनुष्य को मदिरा पान करना पाप कर्म है जबकि राक्षस को वह स्वाभाविक है। पाप कर्म करने से दुर्गति होना निश्चित है। कर्म बिगड़ने पर लोग पड़े-पड़े सड़ते हैं और पड़े रहने पर कोई प्यार से पानी देना भी नहीं चाहेगा।

 उन्होंने लोक व्यवहार के बारे में बताया कि जब व्यक्ति कमाता है तो चार के काम आता है और उसके पड़े रहने पर वह उसे देखने भी नहीं आते हैं। यह संसार बड़ा ही स्वार्थी है। इसलिए भजन करो। पाप एवं मनमानी करने पर अनेक योनियों में अनेक प्रकार से दंड भोगना पड़ता है। यहां सिर्फ मनुष्य ही नहीं है। इस संसार में 83 लाख 99 हजार 999 योनियां हैं, जो कि पाप कर्म करने पर भोगनी पड़ती है।