मथुरा के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन का समय 15 जनवरी से होगा परिवर्तन

  • Friday January 14 2022 - 10:50 AM
  •  

8 झांकी की बजाए अब 6 झांकी में होंगे दर्शन

मथुरा। मथुरा में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुष्टिमार्गीय ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन कर दिया गया है। वहीं अब आठ झांकियों के बजाय श्रद्धालुआें को छह झांकियों के दर्शन होंगे। यह निर्णय मंदिर के गोस्वामीजनों ने कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए लिया है। 

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया वर्तमान में चल रहे नाइट कफ्र्यू की वजह से ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार और मंदिर के गोस्वामी कांकरोली युवराज डॉ वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार मंदिर के समय निम्न प्रकार रहेगा।  

ठाकुर द्वारकाधीश के दर्शनों बदला गया समय 

  • मंगला प्रात: 7:00 बजे से 7:30 तक ग्वाल और सिंगार 8:35 से 8:55 तक राजभोग के दर्शन 10:15 से 11:00 बजे तक होंगे और इसी प्रकार सायं काल के दर्शन के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
  • उत्थापन के दर्शन 4:00 बजे से 4:15 तक भोग संध्या आरती के दर्शन 5:00 से 5:20 तक और शयन के दर्शन 6:15 से 7:00 तक 
  • इस प्रकार कुल छ झांकी होंगी और प्रत्येक झांकी में ठाकुर जी की आरती दर्शन खुलने के समय ही हो जाएगी।  अत: सभी दर्शनार्थियों से विनम्र निवेदन है की दर्शन कर मंदिर प्रांगण को शीघ्र खाली कर दें और बगैर मास्क के मंदिर में प्रवेश न करें।