शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा का नया चुनाव चिह्न 'स्टूल'

  • Wednesday December 29 2021 - 09:15 AM
  •  

लखनऊ। नेता शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को चुनाव आयोग ने नया चुनाव चिन्ह  'स्टूल' आवंटित किया है। अभी तक उनका चुनाव चिह्न चाबी था। चाबी चुनाव चिह्न अभी पिछले दिनों हरियाणा की एक राजनैतिक पार्टी को दिया जा चुका है। इसलिए आयोग ने प्रसपा को स्टूल चुनाव चिह्न आवंटित किया है। 

उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सपा व प्रसपा का गठबंधन तय हो गया है। शिवपाल यादव ने कहा दिया है कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सपा से गठबंधन कर रहे हैं।

सपा और प्रसपा के साथ-साथ रहने को लेकर लंबे समय से संकेत मिल रहे थे। 16 दिसंबर को दोनों दलों ने गठबंधन की घोषणा की। दरअसल, समाजवादी पार्टी यूपी चुनाव में छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ रही है। अब तक कई पार्टियों से गठबंधन हो चुका है। सामाजिक गठजोड़ को देखते हुए सपा मजबूत भी नजर आ रही है।