दिल्ली से वृंदावन, हरिद्वार सहित 17 धार्मिक शहरों के लिए चलेंगी वोल्वो व इलेक्ट्रिक बसें, दिल्ली सरकार बना रही प्लान
दिल्ली से वृंदावन, हरिद्वार सहित 17 धार्मिक शहरों के लिए चलेंगी वोल्वो व इलेक्ट्रिक बसें, दिल्ली सरकार बना रही प्लान
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार एव अयोध्या सहित देश के 17 धार्मिक रूटों पर वोल्वो एवं इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रही है। दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा चलाई जाने वाली इन बसों को चलाने के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है।
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि इस परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली का परिवहन विभाग धार्मिक रूटों पर वोल्वो बसें चलाने की योजना पर काम कर रहा है। जिससे यात्रियों को प्रिमियम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। यही नहीं दिल्ली सकरार हरिद्वार के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।
दिल्लीवासियों को धार्मिक शहरों की यात्रा के लिए विशेष रूप से नई वोल्वो और इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी। 17 अंतर्राज्यीय धार्मिक रूटों पर बसें चलेंगी, जिनमें हरिद्वार, ़ऋषिकेश एवं वृंदावन जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक, एवं पर्यावरण, अनुकूल यात्रा उपलब्ध कराए जाएं।
सरकार को उम्मीद है कि धार्मिक शहरों के लिए दिल्ली से बसों के चलाने से सरकार के राजस्व में बढ़ावा हेागा। दिल्ली सरकार का डीटीसी विभाग लंबे समय से घाटे में है। जिसे उभारने के लिए दिल्ली सरकार कवायद कर रही है।



