पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर हमले के लिए सीएम ममता बनर्जी जिम्मेदार

  • Sunday April 20 2025 - 03:43 PM
  •  

  • वृंदावन के संत, महंतों ने की राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग 

वृंदावन। पंश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे घातक हमलों को लेकर धर्म रक्षा संघ ने केशव धाम मार्ग स्थित कृष्णाश्रय आश्रम में धर्म सभा आयोजित की। कृष्णाश्रृय आश्रम पीठाधीश्वर आचार्य बृजनाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई धर्म सभा में पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे घातक हमले पर चिंता व्यक्त की गई। संतों, महंतों ने देश के राष्ट्रपति  से पत्र के माध्यम से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। 

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल के हालात अत्यधिक खराब और चिंताजनक हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार कराया जा रहा है। संघ के मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि मुर्शिदाबाद की घटना से यह प्रमाणित हो चुका है कि हिंदु समाज के लोग पश्चिम बंगाल में अपने को असुरक्षित महसूस करने के साथ भय के वातावरण में जीने को मजबूर हैं। 

संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज ने कहा कि पश्चिम बंगाल की घटनाओं को देखने के बाद इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर क्रूरता पूर्वक होने वाला अत्याचार वहां ममता बनर्जी सरकार के द्वारा ही प्रायोजित है। बिना सरकारी सहयोग के इस प्रकार आगजनी, ख्ुालेआम मारपीट, लूट-पाट, बलात्कार और नरसंहार नहीं किया जा सकता। 

कृष्णाश्रय आश्रम के पीठाधीश्वर आचार्य बृजनाथ गोस्वामी ने कहा कि एक सत्य यह भी है कि पश्चिम बंगाल में जब भी चुनाव होते हैं अधिकतर स्थानों पर हिंदुओं को वोट डालने से रोक दिया जाता है। यदि यही हालात रहे तो एक दिन पश्चिम बंगाल पूरी तरह से हिंदू विहीन प्रदेश हो जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि हजारों हिन्दू समाज के लोग अपने घरों से पलायन कर चुके हैं। लाखों लोग पलायन करने के लिए तैयार हैं। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य ज्ञानेश महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज एवं संविधान की रक्षा के लिए पश्चिम बंगाल में तुरंत प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। वर्तमान ममता बनर्जी सरकार के रहते हिन्दू पूरी तरह असुरक्षित है।

धर्म सभा में धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज, रविकांत गौतम, संजय, हरिओम, अमरेश पुण्डीर, आशा दासी, रेनू दासी, काजल दासी, मेनका दासी, गीता रानी दासी, बीना रानी, शांति रानी दासी आदि उपस्थित रहे।