हर्षा रिछारिया 14 अप्रेल को संतों के साथ वृंदावन से संभल तक निकालेंगी पदयात्रा

  • Friday April 11 2025 - 12:20 PM
  •  

  • अपने भाई ठाकुर बाकेबिहारी का आशीर्वाद लेेकर सनातनी युवा जोड़ो या़त्रा का किया ऐलान 
  • 14 अप्रेेल से 21 अप्रेल तक 175 किलोमीटर की होगी पदयात्रा

 वृंदावन। एंकर, मॉडल से साध्वी बनी हर्षा रिछारिया Harsha Richharia भारतीय संस्कृति को सनातनी युवाओं को जोड़ने जा रही हैं। इसके लिए वह 14 अप्रेल को वृंदावन से संभल तक 175 किलोमीटर की पदयात्रा ( Padyatra ) संतों के सानिध्य में शुरू करने जा रही हैं। वह चाहती है कि नशा और धर्म एवं राष्ट्रभक्ति से भटके युवाओं को फिर से सनातन की धारा से जोड़ा जाए। इसके लिए वह वृंदावन से 14 अप्रेेल को संभल तक संतों के सानिध्य में पदयात्रा शुरू करने जा रही हैं। 175 किलोमीटर पैदल चलने से पहले साध्वी हर्षा रिछारिया ने अपने भाई ठाकुर बांकेबहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।   वृंदावन के दर्शन किए, संतों का आशीर्वाद लिया। 

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई हर्षा रिछारिया (Harsha Richharia) गुरुवार को मथुरा के वृंदावन पहुंची उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद राधा वल्लभ मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने वंदावन से संभल तक सनातनी युवा जोड़ो पदयात्रा निकालने का एलान कर दिया। श्री राम मंदिर आश्रम पर पहुंची हर्षा रिछारिया ने कहा कि उन्हें लगता है कि समाज में जागरूकता के लिए अभी बहुत सारे धार्मिक आयोजनों की जरूरत है। 

ठाकुर बांकेबिहारी से मेरा भाई-बहन का रिश्ता 

उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि अपने आराध्य से हर भक्त का कोई न कोई संबंध होता है। इसी प्रकार मेेरा भी ठाकुर बाकेबिहारी से बहन भाई का संबंध है। ठाकुर बाकेबिहारी मेरे भाई है। पदयात्रा शुरू करने से पहले वह अपने भाई का आशीर्वाद लेने मंदिर गई थी। पूजा अर्चना और दर्शन करने के बाद उन्होंने पदया़त्रा का ऐलान किया। 

14 अप्रेल को वृंदावन से संभल पदयात्रा करेंगी हर्षा 

हर्षा रिछारिया ने कहा कि 14 अप्रैल से शुरू करेंगी पदयात्रा हर्षा रिछारिया ने गुरुवार को वृंदावन पहुंची। 175 किलोमीटर चलेंगी पैदल हर्षा रिछारिया ने बताया कि 14 अप्रैल को वृंदावन के श्री राम मंदिर से वह पदयात्रा शुरू करेंगी। जोकि 21 अप्रैल तक चलेगी। 175 किलोमीटर की यह पदयात्रा अलीगढ़ होकर संभल के लिए जाएगी। इस यात्रा के जरिए वह सनातनी युवाओं को जोड़ेंगी। 

एक हफ्ते तक चलने वाली इस पदयात्रा की जरूरत पर उन्होंने कहा लगता है अभी समाज को जागरूक करने के लिए धार्मिक आयोजन की जरूरत है। बहुत युवा जागरूक हो रहा है इसमें कोई संदेह नहीं हैं। इस धर्म में साधु संत हम जैसे युवाओं को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन फिर भी कुछ आयोजन की जरूरत रहती है। जिससे हम सनातनी भाई-बहनों को जोड़ते हुए आगे बढें।

संभल तक पदयात्रा कोई मुद्दा नहीं 

संभल तक पदयात्रा करने के सवाल पर हर्षा रिछारिया ने कहा कि उनको नहीं लगता कि यह कोई बड़ा मुद्दा है। उनको लगता है कि जिस दिशा में जाना चाहिए, जहां जागरूकता लानी चाहिए। अगर हम वृंदावन से लेकर संभल में समाप्त करते तो यह बहुत सही रहेगा। वह चाहती हैं जितना सनातन समाज है, सब इस यात्रा का हिस्सा बने। पूरे देश के लोग जुड़ें। इससे खुशी होगी। संभावना है कि इस यात्रा की शुरुआत 200 लोगों के साथ करेंगे। इसके बाद यह यात्रा क्या रुख लेगी, यह आने वाला समय बताएगा। यह यात्र.ा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी। 

कलयुग में बहुत से लोग भगवान को ही दोषी ठहराते

अभी भी कुछ हर्षा को पसंद कर रहे कुछ नहीं महाकुंभ में हुई हर्षा रिछारिया ने कहा कि अभी भी कुछ लोग हैं जो मुझे पसंद कर रहे हैं। और इसी समाज के कुछ लोग नहीं पसंद कर रहे। समाज में हर तरीके के लोग होते हैं। जरूरत नहीं कि आपका हर इंसान समर्थन करे। यह कलयुग है बहुत से लोग भगवान को भी दोषी करार दे देते हैं। हम तो केवल इंसान हैं। 

भोपाल की रहने वाली हर्षा के 18 लाख फॉलोअर्स

हर्षा के इंस्टाग्राम पर 18 लाख फॉलोअर्स हर्षा मूलरूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं, लेकिन उत्तराखंड में रहती हैं। वह पीले वस्त्र, रुद्राक्ष माला और माथे पर तिलक धारण करती हैं। वह आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की शिष्या हैं। महाकुंभ में पेशवाई के रथ पर बैठने से हर्षा खूब चर्चा में आई थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 18 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। हर्षा ंइंस्टाग्राम पर धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट साझा करती हैं।

यह रहेगा पदयात्रा का रूट 

यह सनातनी युवा जोड़ो यात्रा (Sanatani youth join the march) 14 अप्रेल को बाबा साहेब भीमराव अंडेबकर जयंती को वृंदावन से शुरू होकर 21 अप्रेल को संभल में जाकर संपन्न होगी। वृंदावन से शुरू होकर सथिनी, हस्तपुर चंदफैरी, छेरत, मुजफ्फर नगर, फतेहपुर, कुदरसी होते हुए संभल पर संपन्न होगीं 175 किलोमीटर की इस यात्रा में संत, नेता, समाजसेवी, एवं हिंदीवादी संगठन के लोग शामिल रहेंगे।