देवालयों में दर्शन कैसे करें?, इस तरह दर्शन करने से मिलने लगेंगे सकारात्मक परिणाम
देवालयों में जाकर अपने आराध्य के दर्शन करना भी एक कला है। शास्त्रों में दर्शन करने की भी विधि बताई है। शास्त्रों के अनुसार दर्शन करने से भक्त के जीवन में सकारात्मक परिणाम आने लगते हैं।
देवालय जाकर बहुत से श्रद्धालुओं की आदत होती है कि वे खड़े-खड़े दर्शन करते हैं। जबकि शास्त्रों के अनुसार यह गलत है। इसलिए मन्दिर जाएं तो यह ध्यान रखें कि मन्दिर में भगवान की मूर्ति के दर्शन हमेशा बैठकर करें। साथ ही दर्शन करते समय यह ध्यान रखें सबसे पहले मूर्ति के चरणों को देखें नतमस्तक होकर प्रार्थना करें।
फिर देवता के वक्ष पर, अर्थात् अनाहतचक्र पर मन एकाग्र करें व अंत में देव मूर्ति के नेत्रों को देखें व उनके रूप को अपने नेत्रों में बसाएं। मन्दिर में कुछ भी मांगने या प्रार्थना करते समय दान लेने की, क्षमा याचना या आशीर्वाद लेने की अवस्था में बैठकर प्रार्थना करें। इससे आपकी हर मनोकामना तो शीघ्र ही पूरी होगी ही साथ ही मन्दिर जाने के पूर्ण सकारात्मक परिणाम भी मिलने लगेंगे।



