संत प्रेमानंद महाराज
नए साल पर अनियंत्रित भक्तों की भीड़ से नाराज हुए संत प्रेमानंद, दंडवत करने पर लगाई रोक
- बोले- बात नहीं माने तो उन्हंे देख ओर सुन नहीं सकेंगे
वृंदावन। नए साल पर संत दर्शन को अनियंत्रित हुई भीड को लेकर संत प्रेमानंद नाराज हो गए। उन्होंने जहां उनके पथ में भक्तों पर की जानी वाली दंडवत करने पर रोक लगा दी है, धक्का मुक्की करने वालों को अनुशासन में रहने को कहा है। उन्हांेन चेतावनी भरे लहजे में भक्तो से कहा कि यदि उनकी बात नहीं सुनी तो वह कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। तब उन्हें न भक्त देख सकेंगे और न ही सुन सकेंगे।
नए साल की रात को संत प्रेमानंद अपने छटीकरा मार्ग स्थित निवास से रमरणरेती मार्ग स्थित आश्रम श्रीराधा केलि कुंज जा रह थे। उनके दर्शन और स्वागत करने के लिए परिक्रमा मार्ग में भक्तों का हुजूम लग गया। इस दौरान भीड अनियं़ित्रत हो गई। लोग उनके साथ फोटो खींचने और वीडियो बनाने लगे। इस आपाधापी और धक्का मुक्की के बीच संत प्रेमानंद बामुश्किल आश्रम पहुंचे। इससे नाराज संत ने वीडियो जारी कर अपने भक्तों को चेतावनी देते हुए अनुशासन में रहने को कहा है। संत प्रेमानंद ने कहा कि इस तरह की उदंडता अगर पुनः देखने को मिली तो वे कठोर कदम उठाएंगे। न तो संत प्रेमानंद को भक्त देख सकेंगे और न ही सुन सकेंगे। संत प्रेमानंद ने श्रद्धालुओं से अनुशासन का पालन करने को कहा है।
श्रीराधा केलिकुंज में संत प्रेमानंद ने सोशल प्लेटफार्म पर वीडियो जारी कर देशभर के श्रद्धालुओं से कहा कि उन्हें किसी तरह का नाटक नहीं चाहिए। उनकी दोनों किडनी फेल हैं, जो भी चल रहा है भगवत कृपा से चल रहा है। वह उत्साह में रात के डेढ बजे उठकर आश्रम जाते हैंं। भक्तजन लाभ ले रहे हैं, लेते रहो। नए साल पर जो धक्का-मुक्की, रौंदते हुए वीडियो बनाने को भागना उचित नहीं था। आपको जीवन का मंगल करना है। इस तरह की उदंडता कतई बर्दाश्त नहीं।
संत प्रेमानंद महाराज का आश्रम रमणरेती क्षेत्र परिक्रमा मार्ग में श्रीराधा केलि कुंज स्थित है। उनके देश भर में लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। करीब एक़ दशक से अधिक समय से उनकी दोनों किडनी खराब हैं, उनकी नियमित डायलिसिस होती है।



