भगवान बांकेबिहारी गर्मियों में सुबह-शाम फूलों के बंगला में देंगे दर्शन

  • Thursday April 25 2024 - 09:24 AM
  •  

  • बांंकेबिहारी मंदिर में पहले दिन आठ लाख रुपए से बना फूल बंगला
  • 108 दिन पुष्पों के बने बंगला में विराजेंगे ठाकुरजी 
  • रायबेल, गुलाब, कनेर और गैंदा के फूलों से बनाया गया फूलबंगला 

वृंदावन। सुप्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में चैत्र मास की कामदा एकादशी पर ग्रीष्म ऋतु का पहला फूलबंगला सजाया गया। नोएडा के एक व्यापारी ने फूल बंगला बनवाया। लाखों रुपए से बने सुगंधित पुष्पों के बंगले में विराजित भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं दर्शन करने मंदिर पहुंचे। 

चैत्र मास की कामदा एकादशी तिथि पर शुक्रवार को सुबह श्री बांकेबिहारी मंदिर में देशी-विदेशी फूलों से भव्य फूल बंगला सजाया गया। फूल बंगला के मध्य ठाकुर बांकेबिहारी ने भक्तों को दर्शन दिए। दर्शन के लिए दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के सेवायत मुकुंद गोस्वामी ने बताया कि बांकेबिहारी के भक्त नोएडा के व्यापारी मनीश गुप्ता के सहयोग से यह फूल बंगला लगभग आठ लाख रुपए का बनवाया गया है। कारीगरों ने रात को ही फूलोें से मंदिर के चौक, जगमोहन, पीदे का चौक और द्वारों को सजाया है। फूलों के बंगला में मध्य आराध्य बांकेबिहारी ने भक्तों को दर्शन दिए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह मंदिर के सेवायत गोपाल गोस्वामी, अतुल गोस्वामी द्वारा सेवा की गई। 

शीतलता प्रदान करने को 108 दिन सजेंगे फूलबंगला

सेवायत मुकुंद गोस्वामी ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर में ठाुकरजी को गर्मी में शीतलता प्रदान करने के लिए फूल बंगला की सेवा की जाती है। यह सेवा चैत्र मास की कामदा एकादशी से लेकर श्रावण मास की अमावस्या तक 108 दिन सुबह और शाम सजेंगे। 

5 से 12 लाख रूपये में बनता श्रीबांकेबिहारी का बंगला 

मंदिर में फूल बंगला बनाने वाले अर्जुन सिंह ने बताया बांकेबिहारी मंदिर में पांच लाख से लेकर 12 लाख तक का फूल बंगला बनाया जाता है। एक बार के फूलबंगला में रायबेल 300 किलो, कनेर फूल 200 किलो, करनेशन फूल 500 बंडल, ऑर्किड 100 बंडल, लिली फूल 100 बंडल, एंथोरिया फूल 100 बंडल एवं हरियाली लगाई जाती है। 

मंदिर में फूलबंगला सजवाने की प्रक्रिया

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि बांकेबिहारी महाराज के लिए फूल बंगला सजवाने के लिए पहले जिस दिन सजवाना है उस दिन के सेवायत गोस्वामी से संपर्क करे। उसके बाद फूल बंगला सजवाने के लिए भक्त को 15 हजार रुपए शुल्क मंदिर प्रबंधकमेटी कें जमा कर रसीद लेनी होगी। हाईकोर्ट के आदेश पर यह श्ुाल्क प्रबंध कमेटी द्वारा जमा किया जाता है। इस शुल्क से मंदिर के बिजली और पानी की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि यदि कोई मंदिर का सेवायत गोस्वामी ठाकुरजी के फूलबंगला की सेवा करता है तो उनसे कोई शुल्क मंदिर प्रबंधन द्वारा नहीं लिया जाता है। 

जनवरी व फरवरी में हो जाती है फूलबंगला की बुकिंग 

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि अपे्रेल से जुलाई माह तक मंदिर में सजने वाले फूलबंगला के लिए श्रद्धालुओ की बुकिंग जनवरी व फरवरी माह ही हो जाती है। जुलाई तक की बुकिेंग संभवत: पूरी हो चुकी है। सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं की फूलबंगला कराने के एवज में दो लाख रुपए तक अधिकतर सेवायत गोस्वामी ले लेते हैं। जबकि शनिवार और रविवार के दिनों की सेवा रकम गोस्वामी अधिक से अधिक भक्त से लेते हैंं।