मणिपुर के मुख्यमंत्री की पत्नी एन हियैनु देवी गोवर्धन पहुंची, किया गिरिराजजी की दुग्धाभिषेक
मथुरा (गोवर्धन)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की पत्नी एन हियैनु देवी बुधवार को गोवर्धन पहुंची। यहां उन्होंने गिरिराज महाराज परिक्रमा मार्ग स्थित जतीपुरा गिरिराज मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक कर प्रदेश में शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर के सेवायतों ने उन्हें गिरिराज महाराज का प्रसादी पटुका एवं भोग प्रदान किया।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की पत्नी एन हियैनु देवी जतीपुरा स्थित गिरिराज मुखारबिंद मंदिर पहुंचीं। सेवायत पवन मुखिया के निर्देशन में उन्होंने दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मनौती मांगीं।
मंदिर के सेवायत पवन मुखिया ने उन्हें गिरिराजजी की महिमा के बारे में बताया। भक्ति के रंग में रंगी मुख्यमंत्री की पत्नी ने ब्रजभूमि के अन्य स्थलों के बारे में जानकारी की। उनके साथ पुलिस बल के साथ मणिपुर के महिलाएं भी इस धर्मशात्रा में शामिल रही।



