सर्वाइकल कैंसर को रोकने या बचाव के उपाय - 5

  • Sunday February 04 2024 - 11:33 AM
  •  

दुनियाभर में सामान्य तौर पर होने वाले कैंसर में सर्वाइकल आठवें स्थान पर है। इसके 661044 मामले सामने आए और 348186 मौत हुई। 

ऐसे पहचानें लक्षण

किसी अंग में दर्दरहित गांठ, खांसी या सांस लेने में दिक्कत, निगलने में बाधा महसूस होना, पेट साफ करने की प्रक्रिया में अनियमितता, इस प्रक्रिया में रक्त आना, अचानक वजन कम होना, थकान महसूस होना, भूख में कमी। 

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपाय

1. कंडोम के बिना कई व्यक्तियों के साथ यौन संपर्क से बचें।

2. हर तीन वर्ष में एक पेप टेस्ट करवाएं, क्योंकि समय पर पता लगने से इलाज में आसानी होती है।

3. धूम्रपान छोड़ दें, क्योंकि सिगरेट में निकोटीन और अन्य घटकों को रक्त की धारा से गुजरना पड़ता है और यह सब गर्भाशय-ग्रीवा में जमा होता है, जहां वे ग्रीवा कोशिकाओं के विकास में बाधक बनते हैं। धूम्रपान प्रतिरक्षा तंत्र को भी दबा सकता है।

4. फल, सब्जियों और पूर्ण अनाज से समृद्ध स्वस्थ आहार खाएं, मगर मोटापे से दूर रहें।

5. सर्वाइकल कैंसर का टीकारू सर्वाइकल कैंसर को अक्सर टीकाकरण और आधुनिक स्क्रीनिंग तकनीकों से रोका जा सकता है, जो गर्भाशय ग्रीवा में पूर्वकाल परिवर्तन का पता लगाता है।