श्रीबांकेबिहारी मंदिर का 160 साल पुराना खजाना (तोषखाना)
वृंदावनः 54 साल बाद खुलेगा बांकेबिहारी मंदिर का रहस्यमयी खजाना
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर का 160 साल पुराना खजाना (तोषखाना) एक बार फिर चर्चा में है। करीब 54 वर्षों से बंद पड़ा यह रहस्यमयी खजाना अब खोले जाने की तैयारी में है। हाई पावर्ड मंदिर प्रबंधन कमेटी के आदेश के बाद सेवायतों और भक्तों में भारी उत्सुकता है। इसका कभी सर्वे नहीं हुआ। अनुमान है कि इसमें कई सौ करोड़े के ठाकुरजी के सोने, चांदी के जेवर एवं सोने के कलश रखे थे, जिनकी कीमत कई सौ रूपये हो सकती हैं।
तोषखाने में क्या है?
इतिहासकार आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी के अनुसार मंदिर के गर्भगृह के नीचे बना यह कमरा कोई साधारण कमरा नहीं है, बल्कि यह भगवान का खजाना है, जिसे तोषखाना कहा जाता है। वर्ष 1864 में बने मौजूदा मंदिर के गर्भगृह के नीचे यह तोषखाना स्थापित किया गया था। इसमें दृ सहस्त्रफनी रजत शेषनाग, स्वर्णकलश में नवरत्न,पन्ना का मोरनी हार, चांदी-सोने के सिक्के, रियासतों द्वारा दिए गए दान-पत्र. बिहारी जी के सेवायतों की स्मृतियां सुरक्षित रखी गई हैं।
अंतिम बार 1971 में खुला था खजाना (तोषखाना)
अंतिम बार यह खजाना 1971 में तत्कालीन समिति के अध्यक्ष प्यारेलाल गोयल की देखरेख में खोला गया था। यह बात 1971 की है। तब मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष प्यारेलाल गोयल की अगुवाई में तोषखाने के कपाट खोले गए थे, जिसमें खजाना रखा था। उस खजाने से आभूषण और दस्तावेज सूचीबद्ध कर मथुरा भूतेश्वर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के लॉकर में जमा करा दिए गए थे। खजाने में मिले वेशकीमती सामान की लिस्ट की कॉपी समिति के सभी सात सदस्यों को मिली थी। इसके बाद आज तक उस बक्से को वापस लाने का प्रयास नहीं किए गए।
तोषखाने के खोलने पर होगी वीडियोग्राफी
सुप्रीम कोर्ट ने नो अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी बनाइ थी। इसके सदस्य चार मीटिंग कर चुके है। इन मीटिंग में उन्होंने तय किया है कि मंदिर के गर्भगृह के बराबर बने कमरे के खोला जाएगा। खजाने में मिलने वाले वेशकीमती सामान की सूची बनाने के साथ ही उसकी वीडियोग्राफी की जाएगी। इसके बाद तोशखाने को पुनः सील कर दिया जाएगा।
चोरी की घटनाएँ और कानूनी विवाद
ब्रिटिश शासनकाल में 1926 और 1936 में दो बार चोरी की घटनाएँ हुई थीं। इसके बाद तोशखाना पुख्ता सुरक्षा में बंद कर दिया गया। 2002 और 2004 में इसे खोलने के कानूनी प्रयास भी हुए, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
भक्तों में बढ़ी उत्सुकता
अब जब 54 साल बाद बांकेबिहारी मंदिर का यह खजाना खोले जाने की संभावना बनी है, तो भक्तों और सेवायतों में अत्यधिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। यह खजाना सिर्फ आभूषणों का संग्रह नहीं, बल्कि वैष्णव परंपरा और मंदिर की ऐतिहासिक धरोहर है।



