अनिरुद्धाचार्य ने माता सीता एवं सूर्पनखा के जरिए बताया महिलाओं के बीच अंतर, बोले टेस्ट ड्राइव वालों को नहीं आएगा रास

  • Monday August 11 2025 - 12:27 PM
  •  

वृंदावन। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य इन दिनों लगातार एक के बाद एक विवादित बयान दे रहे है। वह वर्तमान परिवेश में महिला के चरित्र को लेकर दे रहे बयानों से विवाद गहराया हुआ है। लिव इन रिलेशन में रहने वालों पर उनका हमला लगातार जारी है। इस बीच उन्होंने रामायण के जरिए माता सीता और सुर्पनखा के बीच बड़ा अंतर बताते हुए बयान दिया है।

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में रहने वाले कथा वाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य के बयानों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वह अपने बयान पर अडिग होेने के साथ ही पूर्व में दिए बयानों को रामायण के माध्यम से स्पष्ट कर रहे हैं। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति पर बयान देने वाले स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन रिलेशन पर ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर अधिक विवाद गहराया हुआ है। उन्होंने लिव-इन रिलेशन में रहने वाली लड़की-महिलाओं को वेश्या कह दिया। इसे लेकर वह परेशानी में गए हैं। महिलाएं उनके विरूद्ध थाने और न्यायालय पहंुच गई हैं। वहीं उन्होंने इस प्रकार के रिश्ते में रहने वाले पुरुष और महिलाओं को चरित्रहीन कहा है। इस बयान के बाद विवाद गहराता ही चला गया। वे अब इन पूरे मामले पर अपना पक्ष रामायण के माध्यम से रख रहे हैं। 

अनिरुद्धाचार्य ने पिछले दिनों टीवी चौनलों पर दिए साक्षात्कार में लिव-इन रिलेशन पर बयान देते दिखे। वहीं, एक कथा के दौरान भी उन्होंने एक से अधिक लोगों के साथ संबंध बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उनके बयान के बाद टीवी चैनल पर बहस छिड़ गई है। एक महिला कार्यकर्ता ने लिव-इन रिलेशन की वकालत करते हुए शादी से पहले टेस्ट ड्राइव की बात कही थी। अब इसका अनिरूद्धाचार्य ने फिर जवाब दिया है। 

रामायण के पात्रों के जरिए किया स्पष्ट 

अनिरुद्धाचार्य ने एक कथा के दौरान रामायण का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें एक पात्र है सूर्पनखा। वह मनमाना रवैया अपनाती है। दिन-रात किसी समय घर से निकल जाती है। अगर किसी सुंदर पुरुष को देखती है तो उसे पाने की लालसा रखती है। जब वह प्रभु श्रीराम के पास आती है तो वह उन्हें पाने की इच्छा जताती है। उन्हें बोल देती है, आई लव यू। लक्ष्मण को देखती है तो उनके लिए उसका दिल मचल पड़ता है, लेकिन, माता सीता मर्यादा में रहती हैं। उनका पति के समर्पण आज भी उदाहरण है।

सूर्पनखा जैसी महिला जब अनैतिकता की हद पार करती है तो से नाक गंवानी पड़ती है। इसलिए अगर आप अपने मन की मालकिन हैं तो किसी के साथ जाइए, लेकिन, एक दिन इसका कुप्रभाव आपको ही झेलना पड़ेगा। यह भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। हम नारी को देवी का स्वरूप मानते हैं। अगर देवी की कृपा यानी महिला दायरे में रहकर परिवार के लिए काम करती हैं तो उस परिवार की समृद्धि को कोई नहीं रोक सकता।

अनैतिक रिश्तों पर दिए बयान पर दी सफाई 

स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओ के चरित्र पर सवाल उठाते हुए दिए बयान पर एक बार फिर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारा बयान अनैतिक रिश्तों में रह रहे लोगों को लेकर था। उन्होंने कहा कि हमने कभी सभी लड़कियों के लिए कोई बयान नहीं दिया। हमने उनके बारे में कहा है, जो अनैतिक रिश्तों में रहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बयान लिव-इन जोड़ों को लेकर थे। इस कारण धर्म के पथ पर चलने वाले लोगों को मेरे बयान से कोई फर्क नहीं पड़ा, जिन लोगों के मन में पाप है, उन्हें ही मेरे बयान से बुरा लगा।

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि अब वे लोग हमारे खिलाफ बोल रहे हैं। हमारे बयान पर कितने लोगों को बुरा लगा है, यह देख लीजिए। जिन लोगों के मन में पाप नहीं है, वह हमारे बयान पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं, लेकिन जो गलत कर रहे हैं, वही लगातार बोल रहे हैं। उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि सही को सही और गलत को गलत कहें, तभी एक आदर्श माहौल बनेगा।