दुनिया का एक ऐसा शहर जो रहस्यमयी तरीके से प्रकट हुआ, 'प्लेस ऑफ गॉड' के नाम से है मशहूर

  • Thursday August 04 2022 - 10:10 AM
  •  

यह दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है, जिनमें से दुनियाभर के वैज्ञानिक कुछ ही रहस्यों के बारे में अब तक जान पाए हैं। अभी भी इतने रहस्य दुनियाभर में मौजूद हैं कि पूरी मानव सभ्यता भी इन्हें जानने की कोशिश करे तो शायद जान नहीं पाएगी। आज हम आपके एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मानव सभ्यता का सबसे बड़ा रहस्य भी है। हम बात कर रहे हैं मैक्सिको के एक शहर के बारे में. जिसे 'प्लेस ऑफ गॉड' के नाम से जाना जाता है।

दरअसल, मेक्सिको स्थित इस शहर को टियाटिहुआकन शहर के नाम से जाना जाता है। ये शहर पिरामिडों का एक खंडहर है। टियाटिहुआकन शहर की खोज 14वीं सदी में एजटेक्स साम्राज्य के लोगों ने की थी और उन्होंने ही इसका नाम टियाटिहुआकन शहर रखा था। उससे पहले इस जगह का कोई नाम नहीं था। टियाटिहुआकन शहर की खोज करने वाले एजटेक्स का कहना था कि इस शहर को देखने के बाद ऐसा लगता था, जैसे ये अपने आप ही प्रकट हो गया था। इस जगह को किसने, कब और क्यों बनवाया और यहां कौन रहता था, ये सब एक रहस्य का विषय बन चुके हैं। 

आपको बता दें कि इस शहर से जुड़ी किसी भी तरह की कोई जानकारी कहीं नहीं मिलती है। हालांकि, ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि इस रहस्यमय शहर में 25 हजार लोग रहते होंगे। क्योंकि यह बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस शहर का निर्माण शहरी ग्रिड प्रणाली से हुआ है, बिल्कुल वैसा ही जैसे अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की हुआ है। टियाटिहुआकन शहर के बारे में एक और जानकारी है, जो इसे बेहद ही रहस्यमय बनाता है। इस शहर में बने एक पिरामिड के अंदर कई इंसानों की हड्डियां मिली हैं। पिरामिड के अंदर मिले कंकालों को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलती है। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि इस पिरामिड को इंसानों की बलि देने में किया जाता होगा।