रेल यात्री ध्यान दें, 24 जून से 3 जुलाई तक बंद रहेंगी कई ट्रेनें, देखिए लिस्ट
बरेली। उत्तर रेलवे अकबरपुर- जफराबाद के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण होने जा रहा है। इसलिए 24 जून से तीन जुलाई तक बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली योगनगरी, रक्सौल एक्सप्रेस समेत 10 गाड़ियों का संचालन निरस्त रहेगा।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया लखनऊ मंडल के खेतासराय, मेहरावां और महगावां स्टेशन के बीच बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद रेलखंड पर 24 जून से 03 जुलाई तक रेल लाइन दोहरीकरण का काम होगा।
इसके चलते (13009) हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस 21 जून से 02 जुलाई तक, (13010) योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस 23 जून से 04 जुलाई तक, (18103) टाटानगर- अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 22, 27 29 जून को, (18104) अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 24, 29 जून और 01 जुलाई को प्रभावित रहेगी। (15115) छपरा-दिल्ली 25 जून और 02 जुलाई को, (15116) दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस 26 जून और 03 जुलाई को, (14017) रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस 23 और 30 जून को, (14018)आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल 22 जून और 29 जून को, (14235) वाराणसी-बरेली 24 जून से 02 जुलाई तक, (14236) बरेली-वाराणसी 25 जून से 03 जुलाई तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा (15934) अमृतसर- न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस को 24 जून और 01 जुलाई को लखनऊ-अयोध्या कैंट-अकबरपुर की जगह बदले हुए मार्ग लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी होकर गंतव्य को रवाना होगी।



