ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर दिखा एलियन जैसा जीव, जिसे देख लोग सोचने पर मजबूर

  • Thursday December 16 2021 - 09:57 AM
  •  

दुनिया में ऐसी कई चीजें है जिनसे आज भी विज्ञान अपरिचित है। कई बार अचानक ऐसी चीजें सामने आ जाती है जिन्हें हम पहली बार देखते है। ऐसा ही कुछ पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बीच पर हुआ जहां एक अजीब सा दिखने वाला जीव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग इस जीव को दूसरे से ग्रह से आया हुआ एलियन बता रहे हैं। वहां मौजूद लोगों में से कुछ लोगों ने इस जीव की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जिसे देखकर काफी लोग सोच में पड़ गए और देखते ही देखते यह तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी।

सोशल मीडिया पर इस जीव के तस्वीर पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आने लगी और लोग इसे पहचानने की कोशिश भी के रहे थे। आखिर में कई लोगों ने इस जीव की पहचान ं१ेीिंल्लीेङ्मल्ली के रूप में की। बताया जा रहा है कि यह जीव ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है और इसकी लंबाई 50 सेमी तक होती है।

इस जीव के शरीर पर कई रंग होते हैं, लेकिन यूजर्स ने अनुमान लगाकर बताया कि धूप की वजह से इसका रंग फिका पड़ गया। वैज्ञानिकों द्वारा पता चला कि इस जीव का डंक काफी जहरीला होता है। अगर यह जीव इंसान काट ले तो उसे ठीक होने में महीनों लग जाते हैं।