बिहार और हिमाचल समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले, तरनजीत होंगे दिल्ली के नए LG

  • Saturday March 07 2026 - 01:32 AM
  •  

नई दिल्ली। देश में कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राजभवन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। द्रौपदी मुर्मू ने सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति की गई है।

राष्ट्रपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद से हटाकर तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना से स्थानांतरित कर महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बिहार में पूर्व सैन्य अधिकारी सैयद अता हसनैन को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नागालैंड के लिए नंद किशोर यादव को नया राज्यपाल बनाया गया है।

इसी क्रम में तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल (एलजी) नियुक्त किया गया है। नए आदेश के तहत कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व अधिकारियों को विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बिहार और हिमाचल समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले