मुंबई समेत देश के कई शहरों में 100 रुपये से ज्‍यादा महंगा पेट्रोल, जानिए आपके शहर में आज कितना पहुंचा रेट?

  • Thursday August 18 2022 - 09:50 AM
  •  

नई दिल्‍ली। ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये से पार बनी हुइ है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये लीटर मिल रहा है। जबकि दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। 

सरकारी तेल कंपनियों ने बृहस्‍पतिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए और आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पोर्टब्‍लेयर में सबसे सस्‍ता पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव दोबारा बढ़कर 93.16 डॉलर प्रति बैरल, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई बढ़कर 87.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  •  दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  •  मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  •  चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
  •  कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी

  •  नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  •  लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  •  पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  •  पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।