150 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाला शख्स पहुंचा संत प्रेमानंद महाराज के द्वार

  • Monday April 21 2025 - 08:12 AM
  •  

वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज से मिलने एक ऐसा शख्स पहुंचा, जिसने 150 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब उसे अपने कृत्य पर पछतावा हुआ तो उसके पश्चाताप का निदान जाने के लिए वृंदावन संत की शरण में आ गया। 

उस शख्स ने संत प्रेमानंद महाराज से पूछा, कि मैंने अब तक 150 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाएं हैं। इससे अब मैं खुद को पापी महसूस कर रहा हूं। मेरा मार्गदर्शन करें। संत ने कहा कि तुम पर भगवान की विशेष कृपा है। अब तक तुम्हें केवल डर और चिंता मिली। कोई सुख तो नहीं मिला। ऐसे में अब थोड़ा भगवन नाम का जप करो और इसे नियंत्रित करें तो बहुत उत्तम मनुष्य बन सकते हो। 

संत प्रेमानंद की उस शख्स को दी सीख ने सबका दिल जीत लिया लेकिन सोचने वाली बात यह है कि अगर कोई 150 लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए तो इससे होने वाली बीमारियों का क्या? क्या उसे कोई बीमारी नहीं होगी या होगी तो किस तरह की परेशानी होगी। इस बारे में मथुरा जिला अस्पताल के डॉक्टर सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि जिस व्यक्ति ने अधिक व्यक्तियों के साथ सेक्स किया हो उसे एड्स तक हो सकती है।

डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि अगर कोई पुरुष एक से अधिक पुरुषों के साथ बिना कंडोम संबंध बनाता है तो इसके एक नहीं बल्कि सैकड़ों खतरे हैं। इससे भी ज्यादा मुश्किल बात यह है कि इन बीमारियों में ज्यादातर में शुरुआत में लक्षण नहीं दिखते। इसके लक्षण दिखने में सालों लग जाते हैं। इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और इसका भयंकर परिणाम भुगतते हैं। समय के साथ यह एड्स भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसे पुरुष जो कई पुरुषों के साथ समलैंगिंक संबंध में रहते हैं और अनप्रोटेक्टिव यौन संबंध बनाते हैं तो उसे एचआईवी, हेपटाइटिस बी, हेपटाइटिस सी, गोनोरिया, सिफलिस, क्लामायडिया, ट्राइकोमोनिएसिस, एचपीवी, प्यूबिक लाइस जैसी कई बीमारियां हो सकती है।

क्या-क्या दिखते हैं लक्षण

डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि इन सेक्शुअली ट्रांसमीटेड डिजीज में प्राइवेट पार्ट में लक्षण दिखने लगते हैं। वहां खुजली, दाग, मस्से, घाव आदि होने लगते हैं। कई बार पेशाब करने में बहुत दिक्कत होती है। मलद्वार में खुजली भी होने लगती है। कुछ मामलों में मलद्वार से ब्लीडिंग भी हो सकती है।

ऐसे मरीज क्या करें

ऐसे मरीजों को चाहिए कि वह हर 3 महीने पर अपने ब्लड का टेस्ट कराएं। लेकिन एक बार ब्लड टेस्ट में अगर कुछ निगेटिव नहीं आया तो इसका यह मतलब नहीं कि उसे यह बीमारी नहीं है। बल्कि आगे अभी बीमारी आने का खतरा कहीं ज्यादा है। क्योंकि सेक्शुअली ट्रांसमीटेड डिजीज में बीमारी का पता बहुत बाद में चलता है। इसलिए हर 6 महीने में एक बार रक्त जांच आवश्य कराना चाहिए।