कात्यायनी मंदिर: जहां ब्रजागनाओं ने भगवान कृष्ण को पाने को की थी साधना
- कात्यायनी मंदिर में कन्याएं वर पाने को करती हैं देवी की आराधना
वृंदावन। भगवान कृष्ण की लीला भूमि वृंदावन में जहां देवी के केश गिरे थे। वहीं देवी कात्यायनी शक्ति पीठ की स्थापना की गई। स्वामी केशवानंद महाराज ने कात्यायनी शक्ति पीठ का पुनरुद्धार एक फरवरी 1923 को बनारस, बंगाल के वैदिक एवं याज्ञिक ब्राह्मणों द्वारा मंदिर की प्रतिष्ठा कराई गई। मंदिर में विराजमान कात्यायनी देवी दर्शन के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त आते हैं।
कात्यायनी मंदिर के प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि राधा बाग स्थित कात्यायनी पीठ देश की अज्ञात 108 एवं ज्ञात 51 पीठों में से एक पीठ है। ब्रज में शक्ति पीठ भगवान राधाकृष्ण की लीलाआें से जुड़ी है। मान्यता है कि भगवान कृष्ण को प्राप्त करने के लिए ब्रजांगनाओं ने यमुना नदी के किनारे इसी राधा बाग नामक स्थान पर कात्यायनी देवी का पूजन किया था।
मान्यता यह भी है कि मंदिर में देवी पूजन और दर्शन करने से कन्याओं को वर की प्राप्ति होती है। इस मंदिर के गर्भगृह में कात्यायनी देवी के साथ-साथ पंचानन शिव, भगवान गणेश, भगवान विष्णु, सूर्य की मूर्ति विराजमान है। यहां नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि के मिलन पर विशेष संधि आरती की जाती है। वर्ष में दो बार होने वाली इस विशेष आरती के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में देवी भक्त आते हैं। यह विशेष संधि आरती 22 अक्टूबर शाम 5.35 बजे होगी की जाएगी।



