सांसद हेमामालिनी एवं अभिनेता नितीश भारद्वाज ने श्रीराधारमण मंदिर में किया देहरी पूजन

  • Wednesday January 08 2025 - 05:11 PM
  •  

वृंदावन। सांसद एवं अभिनेत्री हेमामालिनी एवं महाभारत धारावाहिक में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज बुधवार को सुबह वृंदावन के प्राचीन सप्त देवालयों में से एक श्रीराधारमण मंदिर में पहुंचे। यहां मंगल कलश स्थापित किया और पूजा अर्चना की। पूजन मंदिर के आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी महाराज ने कराया। मंदिर में सेवाधिकारी श्रीवत्स गोस्वामी के आचार्यत्व में शीतकालीन सेवा महोत्सव मनाया जा रहा है। 

बुधवार सुबह सांसद हेमामालिनी ने श्रीराधा रमण मंदिर में देहरी पूजन करने के साथ ही ठाकुरजी के दर्शन किए। इससे पहले 80 के दशक के प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने श्रीराधा रमण मंदिर में दो दिन पूजा अर्चना एवं साधना किया। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने भी मंदिर पूजा अर्चना किया। 

प्रतिदिन राग सेवा में प्रतिष्ठित कलाकार राग सेवा कर मन्त्र मुग्ध कर रहे हैं। जिनमें गार्गी भट्टाचार्य, प्रशांत मलिक, निशांत मलिक, रुचिरा केदार, स्वामी फ़तेह कृष्ण शर्मा, प्रेमधन लालन आदि अपनी राग सेवा से ठाकुरजी को रिझा रहे है। 

आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी महाराज की प्रेरणा से सेवा महोत्सव के अवधि में श्रीराधा रमण  मंदिर को सोलर ऊर्जा की स्थापना की गयी, जिससे मंदिर में उपयोग होने वाली विद्युत उपभोग आत्मनिर्भर हो गया। शीत सेवा महोत्सव के अवधि में ही आचार्य की प्रेरणा से श्रीराधारमण देव जू का रास चबूतरा का नवीन तरीके से संरक्षण कर लोकार्पण किया गया।