टैटू बनाने की आड़ में दर्जनों महिलाओं को बनाता था हवस का शिकार, सोशल मीडिया पर खुली पोल

  • Monday March 07 2022 - 10:18 AM
  •  

तिरुवनंतपुरम। टैटू बनाने के लिए मशहूर शख्स अपने स्टूडियो में टैंटू बनाने की आड़ में महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना लेता था। हैरानी की बात यह है कि यह शख्स इतना गंदा काम बहुत पहले से कर रहा था लेकिन बेहद पॉपुलर होने के कारण अब तक किसी ने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की। लेकिन आखिरकार इस शख्स भंडाफोड़ हो ही गया और एक महिला  ने सोशल मीडिया पर इस खौफनाक वारदात को सिलसिलेवार पोस्ट कर दिया। फिर केरल पुलिस हरकत में आई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह मामला है केरल के कोच्चि का है, जहां इंकफेक्टेड टैटू स्टूडियो में सुजेश पीएस टैटू आर्टिस्ट  के रूप बेहद पॉपुलर है। स्टूडियों में सुजेश के कारनामे को जब एक 18 साल की युवती ने सोशल मीडिया पर बयां की तब यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद सुजेश के साथ अपने खौफनाक वारदात को कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर साझा करना शुरू कर दिया।

कुछ सालों से करता था गंदा काम

18 साल की युवती ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि शख्स ने पीठ में टैटू बनाते हुए उनका रेप किया। इसके बाद कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर इसी शख्स के साथ अपने बुरे अनुभव को साझा करने लगीं। महिलाओं के पोस्ट से पता चला कि यह शख्स पिछले कुछ सालों से सैंकड़ों महिलाओं को अपने हवस का शिकार बना चुका है। 

परिवार, दोस्त बता रहे निर्दोष

टैटू कलाकार की उम्र 35 साल है। टैटू कलाकार पिछले दस सालों से कोच्चि में एक सफल स्टूडियो चला रहा है और वह एक सफल कलाकार है। हालांकि, उनके परिवार और दोस्तों ने शिकायत की है कि टैटू खुले तौर पर किया गया था और उन्होंने किसी भी महिला का यौन शोषण नहीं किया है। सुजीश के एक करीबी ने आईएएनएस से कहा, "सुजेश निर्दोष है और ये मामले व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता के कारण सामने आया हैं और हम इस मामले को सुलझाने के लिए कानून का सहारा लेंगे। इसके अलावा और कुछ नहीं कहना है।"

कोच्चि के सिटी पुलिस कमिश्नर सी एच नागराजु ने बताया कि हमने शिकायतकर्ताओं के 164 बयानों पर जांच की है। हालांकि अब तक हमारे पास आरोपी के खिलाफ सिर्फ छह शिकायतें ही मिली हैं। इनमें रेप, यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप हैं। ये सभी आरोप गैर जमानती है। हालांकि पुलिस द्वारा चारों तरफ से घिर जाने के बाद आरोपी ने खुद को सरेंडर कर दिया है।

सभी शिकायतें एक ही शख्स के खिलाफ

कोच्चि के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजु ने बताया, यह एकबारगी शिकायत नहीं है। इस तरह की कई शिकायतें हमें मिल रही हैं। शहर में कई अन्य टैटू स्टूडियो हैं लेकिन हमें उनके खिलाफ शिकायत नहीं मिली है। सारी शिकायतें इसी एक शख्स के खिलाफ हैं. उन्होंने बताया कि भले ही ये शिकायतें पहले की घटनाओं के बारे में हों, लेकिन हमारे पास उसके खिलाफ जांच करने के साधन हैं। हमारे पास कई लोगों के मौखिक साक्ष्य हैं। नागराजु ने बताया, जरा सोचिए जब ये महिलाएं इस घटना के बारे में अपने परिवार को बताई होंगी तो कैसा महसूस किया होगा। ये जानकारी उनके सिवा किसी को नहीं है क्योंकि यह सब बंद चारदीवारी के अंदर हो रहा है।