संत प्रेमानंद से आध्यात्मिक वार्ता के समय विराट कोहली के हाथ क्या था ये खास यंत्र, किस काम आता है यह ?

  • Thursday May 15 2025 - 09:40 PM
  •  

वृंदावन। देश के जानेमाने बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद देश-विदेश की सैर करने के बजाय वृंदावन में अपने गुरू समान संत प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी आध्यात्म पर चर्चा की। यहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और 15 मिनट की एकांतिक वार्तालाप के दौरान उनके हाथ में एक यंत्र (काउंटर मशीन) देखा गया।

वह खास यंत्र ब्रज में भक्तों के पास देखा जाता है। भक्तजन भगवान नाम स्मरण के साथ उसे क्लिक करते हैं। जिससे भगवान का नाम जप काउंट हो जाते हैं। प्रेमानंद महाराज से बातचीत के उनके कई फोटो सामने आए हैं, जिनमें उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। विराट कोहली के दाहिने हाथ की एक अंगुली में काउंटर मशीन दिखाई दे रही है। यह विचारने की बात है कि देश के दिग्गज क्रिकेटर के विराट कोहली के हाथ में काउंटर मशीन क्या कर रही है? दरअसल, इस काउंटर मशीन का प्रयोग आमतौर पर वृंदावन में सभी भक्त भगवान का नाम जपने के लिए करते हैं।

कितनी बार आपने भगवान का नाम जपा, इसकी गिनती इस मशीन में होती है। अमूमन लोग 108 बार भगवान का नाम जरूर जपते हैं। क्योंकि इसे शुभ माना जाता है। कभी कभी किसी को याद नहीं रहता कि आपने कितनी बार भगवान का नाम स्मरण किया। उस वक्त ये छोटी सी मशीन काफी काम आती है। इससे पता चल जाता है कि आपने कितनी बार भगवान का नाम जपा। इसके लिए पहले ंसत, महात्मा, भक्त एवं ब्रजवासी आज भी 108 मनका यान तुलसी के मोतियों की माला का उपयोग करते हैं। शैव रूद्राक्ष की माला का प्रयोग करते हैं नाम स्मरण के साथ ही वह अंगुलियों से एक-एक मनका आगे बढाते हैं। जिससे उनके कितनी बार नाम जप किया यह पता रहता है।

क्या हुई प्रेमानंद महाराज से एकांत में बात?

15 मिनट की एकांतिक वार्तालाप में सत प्रेमानंद महाराज ने विराट से पूछा कि आप प्रसन्न हो? विराट कोहली बोले जी। गुरुजी. महाराज ने कहा- भगवान की कृपा यश या वैभव बढ़ने से नहीं मानी जाती है, भगवान की कृपा तब मानी जाती है जब अंदर से चिंतन हो। संत तो बस रास्ता बता सकते हैं। जरूरी नहीं है कि नाम जप बहुत ही ज्यादा किया जाए। थोड़ा ही किया जाए, लेकिन सच्ची भक्ति के साथ ही किया जाए।

श्रीराधा केलि कुंज आश्रम में तीन घंटे रहे विराट-अनुष्का

संत प्रेमानंद महाराज ने कोहली और अनुष्का से काफी देर तक आध्यात्म एवं राधारानी की भक्ति पर ही चर्चा की। उन्होंने भगवान नाम के स्मरण पर जोर दिया और भक्ति की ओर दिशा देने का कार्य किया। महाराज की बात को विराट कोहली के साथ ही अनुष्का शर्मा ने बहुत ही गौर से सुन रहे थे। प्रेमानंद महाराज से मिलकर कोहली और अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे थे। दोनों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव साफ झलक रहे थे। वह सुबह करीब छह बजे से नो बजे तक रहे।