महाशिवरात्रि को भगवान शिव का विवाह,नहीं, शिवलिंग का हुआ था प्राकट्य

  • Thursday February 27 2025 - 09:04 PM
  •  

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों के मन में एक विचार आता है कि आखिर इस पर्व पर भगवान के उत्सव के रूप में मनाते हुए, लेकिन ऐसा क्या हुआ? इस सवाल का सही जवाब शिव पुराण में है। कुछ भक्त कहते है कि इस दिन भगवान शिव का विवाह हुआ था तो कुछ भक्तों का यह भी मनना है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का प्राकट्य हुआ। तो आइए जानते हैं शिव पुराण प्रवक्ता आचार्य मृदुल कांत शास्त्री से महाशिवरात्रि पर्व के बारे में -

आचार्य मृदुल कृष्ण शासत्री ने बताया कि महाशिवरात्रि शिव और पार्वती के विवाह की तिथि नहीं है, यह एक गलत परंपरा पिछले कुछ वर्षों से प्रारंभ कर दी गई है। जिसके कारण लगभग पूरे विश्व में हर सनातनी यही मानता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर और पार्वती का विवाह हुआ था। इसी उपलक्ष्य में देशभर में जगह-जगह एवं विभिन्न मंदिरों में शिव बारात निकाली जाती है और शिव पार्वती के विवाह उत्सव का आयोजन किया जाता है, जो कि गलत परंपरा बन चुकी है। यह सनातन को अपने मुख्य धारा से भटकने का कुत्सित प्रयास है।

आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने शिव महापुराण, श्रीलिंग पुराण, श्री स्कंद पुराण आदि पुराणों के प्रमाण देते हुए स्पष्ट किया है कि मार्गशीर्ष के महीने में सोमवार के दिन भगवान शंकर पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। 

दूसरी बात मार्गशीर्ष के महीने में ही जब ब्रह्मा और विष्णु का युद्ध हुआ। तब भगवान शंकर उस युद्ध को रोकने के लिए विशाल अग्नि स्तंभ के रूप में प्रकट हो गए थे, जिसका आदि और अंत न ब्रह्मा ने पाया ना भगवान नारायण ने।  इसी प्रसंग में झूठ बोलने पर भगवान शंकर ने भैरवनाथ को प्रकट किया। उन्होंने झूठ बोलने वाले ब्रह्मा जी का पांचवा सिर धड़ से अलग कर दिया। तब भगवान शंकर ने अपने अग्नि स्तंभ के आकार को छोटा करके शिवलिंग के रूप में परिणत कर दिया। 

यह तिथि जिस दिन शिवलिंग प्रकट हुआ, यह शिवरात्रि के नाम से जगत 

में विख्यात हुईं। स्वयं भगवान शंकर ने कहा कि मेरी समस्त तिथियों में यह शिवरात्रि सबसे पवित्र और मुझे सबसे अधिक प्रिय है। आश्चर्य की बात है कि भगवान शंकर के प्राकट्य की तिथि को किस प्रकार से विवाह की तिथि के रूप में प्रचार-प्रसार किया गया। इसे रोकने का कभी किसी ने कोई प्रयास भी नहीं किया। 

आचार्य विष्णु कांत शास्त्री ने सभी सनातनियों से विनम्र निवेदन किया है कि आगामी महाशिवरात्रि को शिव विवाह न करें। बल्कि भगवान शंकर की चार प्रहर में पूजा करके शिवलिंग के प्राकट्य का उत्सव मनाएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने सभी जगतगुरु शंकराचार्य एवं वैष्णव आचार्य तथा सनातनियों से इस मुहिम में साथ देने का अनुरोध किया है।