बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 22 नवंबर से पहले होंगे चुनाव, CEC ज्ञानेश कुमार ने बताई नई व्यवस्थाएं

  • Tuesday October 07 2025 - 12:05 AM
  •  

पटना/नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को जानकारी दी कि बिहार में विधानसभा चुनाव 22 नवंबर से पहले संपन्न होंगे। उनका कहना है कि 22 नवंबर तक बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, और उससे पहले ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

बिहार विधानसभा का विवरण

बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से दो सीटें एसटी और 38 सीटें एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

चुनाव आयोग की तैयारियां

बिहार में चुनाव आयोग की पूरी टीम दो दिनों से सक्रिय है। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठकें हुई। जिलाधिकारी, एसपी-एसएसपी, आईजी-डीआईजी, कमिश्नर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिहार, पुलिस नोडल अधिकारी और CAPF के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई। मुख्य सचिव, DGP और अन्य सचिवों के साथ भी चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई।

नई पहल और ट्रेनिंग

बूथ लेवल एजेंट (BLO) की पहली बार दिल्ली में ट्रेनिंग कराई गई।देशभर के लगभग 700 बूथ लेवल अफसर और सुपरवाइजर की ट्रेनिंग पूरी। पुलिस अफसरों की ट्रेनिंग अब राज्य और दिल्ली दोनों स्थानों पर हो रही है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची का अपडेट किया गया, जो 24 जून से शुरू हुआ था।

मतदाता सुविधा और तकनीकी सुधार

मतदाताओं को 15 दिन के अंदर वोटर आईडी देने की व्यवस्था। बूथ लेवल अधिकारियों के लिए फोटो आईडी कार्ड जारी किया गया ताकि मतदाता उन्हें पहचान सकें। मोबाइल रखने की नई सुविधा पोलिंग बूथ पर लागू होगी। इसका ट्रायल उपचुनाव में किया गया। मतदाता स्लिप में बूथ नंबर और पता बड़े अक्षरों में दिखाया जाएगा, जिससे बूथ तक पहुंच आसान हो।

डिजिटल प्लेटफॉर्म और वोटिंग प्रक्रियाचुनाव आयोग की लगभग 40 एप्लीकेशन को एक कंप्यूटर प्लेटफॉर्म में जोड़ा गया। पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे, जिससे लाइनें कम होंगी। यह व्यवस्था बिहार से शुरू होकर पूरे देश में लागू होगी।

मुख्य बिंदु (Key Points)

  • बिहार विधानसभा चुनाव 22 नवंबर से पहले संपन्न होंगे
  • 243 सीटें, 38 SC और 2 ST आरक्षित
  • बूथ लेवल अफसर और सुपरवाइजर की दिल्ली में ट्रेनिंग
  • मतदाता आईडी वितरण 15 दिन में, फोटो आईडी और मोबाइल सुविधा शुरू
  • पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म से प्रगति