पूर्व DGP की चाकू घोंपकर हत्या, पत्नी पर शक, जांच में जुटी पुलिस

  • Monday April 21 2025 - 12:09 AM
  •  

Karnataka DGP Murder: बेंगलुरु में पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की उनके आवास पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी पल्लवी पर संदेह है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

पत्नी पल्लवी पर हत्या का संदेह

बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की उनके ही आवास पर चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। वह 2015 से 2017 तक डीजीपी के पद पर रहे। 1981 बैच के IPS अधिकारी का शव उनके आवास पर पाया गया। इस चौंकाने वाली घटना में उनकी पत्नी पल्लवी पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है, ताकि इस जघन्य अपराध के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। पूर्व DGP की इस दुखद मौत से पुलिस महकमे और उनके परिचितों में शोक व्याप्त है। 

कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच हुई थी अनबन

पूर्व DGP ओम प्रकाश के दो बच्चे हैं। वह फिलहाल अपनी पत्नी पल्लवी के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई थी। दोनों के बीच व्यक्तिगत मामलों को लेकर अक्सर बहस होती रहती थी। कहा जा रहा है कि इसी कारण से उसने अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।  घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

बिहार के चंपारण जिले के हैं ओम प्रकाश

जांच करने पहुंची पुलिस टीम को घर में एक चाकू मिला जिसे जब्त कर लिया गया। उनकी पत्नी फिलहाल पुलिस हिरासत में है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसओसीओ टीम और एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन जांच कर रहे हैं। ओम प्रकाश, बिहार के चंपारण जिले के 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने कर्नाटक में अपना कैरियर विजयनगर जिले के हरपनहल्ली के एएसपी के रूप में शुरू किया। उन्होंने शिवमोग्गा, उत्तर कन्नड़ और चिक्कमगलुरु जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया था।

जियोलॉजी से की थी M.sc, ASP से करियर की शुरुआत

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पहचान एक प्रतिष्ठित पुलिस अधिकारी के तौर पर थी। वह मूल रूप से बिहार के चंपारण जिले के पिपरासी गांव के रहने वाले थे। चंपारण में ही शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने बीएससी की और फिर फिर जियोलॉजी यानी भूविज्ञान से एमएससी की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा की 1981 में उनका चयन आईपीएस लिए हो गया। उन्हें कर्नाटक कैडर दिया गया, जहां पहली पोस्टिक एएसपी की मिलीे।

2015 में बने डीजीपी, सीआईडी में भी रहे

आईपीएस ओमप्रकाश 2025 में डीजीपी बनाए गए थे। उससे पहले वह कई विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं का भी काम देखा, होमगार्ड्स विभाग में भी रहे। इसके अलावा वह सिविल राइट्स इंफोर्समेंट और सीआईडी जैसे विभागों में वरिष्ठ पदों को बखूबी संभाला। सेवानिवृत होने के बाद वह कुछ दिन कर्नाटक के लोकायुक्त भी रहे।

चंदन बागान के मालिक

पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश का उत्तर कन्नड़ के सूपा तालुका में चंदन का बागान भी था। उन्होंने 2011-12 में ही नागोडा गांव में जमीन खरीदी थी और यहां एक फॉर्म हाउस बनाया था। ओम प्रकाश अक्सर आराम करने के लिए फार्म हाउस जाया करते थे। यहां उन्होंने केले, काली मिर्च और साबूदाना की फसलें भी उगाईं थीं। यहीं पर उन्होंने काली नदी के किनारे कई एकड़ जमीन भी ली थी, जहां पर वह रिसॉर्ट बनाना चाहते थे।

बेंगलुरु के एडिशनल CP विकास कुमार ने कहा, “आज दोपहर करीब 4-4:30 बजे हमें हमारे पूर्व DGP व IGP ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली। उनके बेटे से संपर्क किया गया है और वह घटना के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं, और उसके आधार पर FIR दर्ज की जाएगी। मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी. फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है। ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतना खून बह गया कि मौत हो गई।”