अलीगढ़ के व्यापारी अभिषेक अग्रवाल हीरा पन्ना के गहने दिखाते हुए।
श्रद्धालु से हीरों के गहनों से भरा पर्स छीनाकर ले गया बंदर, पुलिस को आठ घंटे की मशक्कत के बाद मिले गहने
- - किशोरपुरा तिराहा पर अलीगढ़ की महिला श्रद्धालु का पर्स छीनकर भागा बंदर
- - अलीगढ़ कर व्यापारी का परिवार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में फूलबंगला सेवा करने आया था।
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला की सेवा करने आये व्यापारी परिवार की महिला श्रद्धालु के हाथ से किशोपुरा तिराहा पर हीरों के गहनों से भरा पर्स बंदर छीन कर ले गया। पर्स में लगभग 20 लाख रूपये कीमत की हीरे के गहने थे।
श्रद्धालु परिवार ने बंदर का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह पर्स को लेकर लोगों की छतों पर चढ़ गया। पुलिस टीम ने रात के अंधेर में आठ घंटे की मशक्कत के बाद लोगों की छतों से हीरों के गहनों को जुटाया और श्रद्धालु को सौंपे, लेकिन बंदर हाथ नहीं आया।
गुरूवार को देर शाम को अलीगढ़ निवासी अभिषेक अग्रवाल पूरे परिवार के साथ वृंदावन आये थे। व्यापारी परिवार ने शाम के समय ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भव्य फूल बंगला सजवाकर सेवा की। इसके बाद रात के समय वह बांकेबिहारी मंदिर से अलीगढ़ के लिए जा रहे थे। तभी किशोरपुरा तिराहा पर परिवार की एक महिला के हाथ से हीरों के गहनों से भरा पर्स छीनकर एक बंद समीप के मकान की छत पर चढ़ गया। श्रद्धालुओं और आसपास के लोग मौके पर जमा हेा गए। फू्रटी देकर पर्स वापस लेने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भी विफल रहा। जैसे-जैसे श्रद्धालु बंदर के पास पर्स लेने के लिए जाते वैसे ही बंदर एक छत से दूसरी छत पर पर्स लेकर भाग जाता। श्रद्धालु परिवार के निराश हाथ लगने पर उन्होंने बांकेबिहारी पुलिस चोकी को सूचित किया।
मौके पर कोतवाली प्रभारी प्रशांत कपिल, बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी एवं सिपाही बंदर से पर्स लेने के प्रयास में जुट गये। बंदर ने पर्स को फाड़ दिया और उसमें रखे जेवराह जगह-जगह लोगों की छतों पर बिखरा दिये। रात के अधंेरे में करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद श्रद्धालु परिवार के एक हीरा पन्ना से जड़ा हार, दो अंगूठी, दो टॉप्स तलाशे और श्रद्धालु परिवार को सौंपे। पर्स में लगभग 20 लाख रूपये के हीरे के गहने रखे थे।
कोतवाली प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि रात को बंदर श्रद्धालु महिला का पर्स लेकर भाग गया था। जिसमें हीरे के गहने रखे थे। करीब आठ घंटे की मेहनत के बाद गहने मिले, जिन्हें श्रद्धालु को सोंप दिया। रात होने के कारण बंदर और उसके द्वारा बिखेरे गये गहनों को तलाश करने में आठ घंटे का समय लग गया।



