रूसी सैनिकों के हमले के बीच हजारों लोगों का मारियुपोल से पलायन

  • Monday March 21 2022 - 10:25 AM
  •  

मारियुपोल (यूक्रेन)। यूक्रेन पर रूसी बलों के हमलों के बीच देश के दस मानवीय गलियारों में से आठ से लोगों को निकालने का काम जारी है। देश की उपप्रधानमंत्री इरिना वेरेसचुक ने बताया कि 6,623 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है,जिनमें 4,128 लोग मारियुपोल से थे। इन लोगों को जपोरिजिया ले जाया गया है।

रूसी बलों ने बंदरगाह शहर मारियुपोल में अपना घेरा कस दिया है। शनिवार को इस इलाके में भारी गोलीबारी के कारण प्रमुख इस्पात संयंत्र बंद कर दिया गया और स्थानीय अधिकारियों ने पश्चिम से और मदद की अपील की है। मारियुपोल के पुलिस अधिकारी मिखाइल वेर्शनिन ने मलबे से ढकी एक सड़क पर बनाए गए वीडियो में कहा,‘‘ बच्चे,बुजुर्ग मर रहे हैं। शहर तबाह हो गया है और धरती के नक्शे से मिट गया है।’’ शहर परिषद ने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने शहर के हजारों लोगों को रूस में बसने के लिए मजूबर किया है।परिषद ने एक बयान में कहा,‘‘ कब्जा करने वाले लोगों पर यूक्रेन छोड़ने और रूसी क्षेत्र में जाने का दबाव बना रहे हैं। ’’