भगवान श्री कृष्ण की जन्मपत्रिका
क्या कहती है भगवान श्री कृष्ण की जन्मपत्रिका, ज्योतिषाचार्य ने खोले राज
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मपत्रिका में ऐसे योग हैं, जिन येागों, गृह एवं नक्ष़त्र में जन्मा बालक 16 कलाओं में निपुण होता है। ज्योतिषाचार्य पं.अजय कुमार तैलंग ने भगवान कृष्ण की जन्मपत्रिका की विशेषता के बारे में बताया है।
उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में 5250 से साल पहले भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में वृषभ लग्न में हुआ था। चंद्रमा और केतु लग्न में होने से ऐसे बालक शोभिनीय स्वरूप रूप के होते हैं। चौथे घर सूर्य उच्च का होने से दो माता का योग पालन के मिलता हैं।
जन्मपत्री के पंचम भाव में अपने घर में बुध ग्रह होंने से बुद्धिमान एवं अनेक कलाओं में निपुण बालक होता है। छटे भाव में शनि व शुक्र होने से हठी बालक कई अदभुत कला करने वाला होता है। सप्तम भाव में राहु व मंगल के घर में बैठने से दो विवाह योग भी बनते हैं। नवम भाव में शनि के घर में मंगल होने से षड्यंत्र में परिपूर्ण होते हैं। एकादश भाव में बृहस्पति उच्च का होने से राजयोग बनता है।
ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग ने बताया कि कुंडली का आठवां भाव मृत्यु, उम्र, और गुप्त बातों का घर होता है। इस घर में शनि का अच्छा प्रभाव उम्र बढ़ाता है और मृत्यु की गति को धीमा करता है. कुंडली के इस घर में शनि होने से गुप्त विद्या प्राप्त होती है।
कुंडली का 10वां भाव कर्म, करियर, और कारोबार का भाव माना जाता है। कुंडली में 10वें भाव को देखकर ही पता चलता है कि व्यक्ति के जीवन किस क्षेत्र में सबसे बेहतर कर सकता है.
कुंडली का दूसरा भाव धन और परिवार का भाव माना जाता है. इसके द्वारा नेत्र, मुख, वाणी, आदि के बारे में भी ज्ञात किया जा सकता है। लग्न से छठे भाव में शुक्र व शनि होने मामा की मृत्यु भांजा के द्वारा होती है।



