हिंदूवादी दिनेश शर्मा की हत्या हुई तो मथुरा डीएम होंगे जिम्मेदार

  • Monday December 11 2023 - 11:35 AM
  •  

  • हिंदूवादी नेता ने सीएम को एक्स पर उनकी हत्या क आशंका जताई
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि- ईदगाह की कानूनी लड़ाई लड़ रहे दिनेश

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर ईदगाह से केस लड़ रहे मथुरा के हिंदूवादी दिनेश शर्मा को जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री को ट्वीट करके सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई बार डीएम से अपनी सुरक्षा की मांग की है उनको मिल रही धमकियों से भी अवगत करा दिया है। यदि उनकी हत्या होती है उसके लिए डीएम जम्मेदार होंगे। 

हिंदूवादी नेता ने कहा कि जयपुर में एक बड़े हिंदूवादी नेता की सरेआम हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि मेरे घर की भी कई बार रेकी अज्ञात लोगों द्वारा चुकी है और व्हाट्सएप पर मोबाइल पर कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन अभी तक शासन एवं प्रशासन ने उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नही किए हैं। इसलिए उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट और मुख्यमंत्री को एक्स के माध्यम से कहा कि यदि उनकी हत्या हो जाती है तो मथुरा डीएम को जिम्मेदार समझा जाए।

आपको बता दें कि दिनेश शर्मा ने एक संकल्प किया था कि जब तक मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से शाही ईदगाह नहीं हट जाती तब तक वह नंगे पांव रहेंगे और अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। उनके संकल्प से मुस्लिम कट्टर पंथी संगठनों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था कि ईदगाह को गंगाजल से धोकर शुद्ध करके वहां पर लड्डू गोपाल की स्थापना करने की स्वीकृति दी जाए। वह हिंदूवादी नेता है और हमेशा हिंदुत्व के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बीते दिनों 6 दिसंबर को विवादित ढ़ाचे से मुक्ति मिली और अब भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हुआ। यह दिन उनके लिए शौर्य दिवस है। इसी 6 दिसंबर को वह भगवान श्रीकृष्ण के मूल गृह में दीपदान करने का ऐलान किया था, जिससे शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि- ईदगाह क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही 6 दिसंबर को 11 बजे भूतेश्वर चौराहे से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और रात 9 बजे तक उनको पुलिस की निगरानी में रखा गया। 6 दिसंबर के गुजरने के बाद उनको छोड़ गया। दिनेश शर्मा का कहना है कि वह रहे या ना रहे लेकिन आराध्य भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर आजाद होना चाहिए। उन्होंने डीएम मथुरा पर आरोप लगाया कि उनके बार-बार लिखित में सुरक्षा मांगने पर भी उनको सुरक्षा  नहीं दी जा रही है। इसलिए उनकी हत्या हो जाती है तो जिला अधिकारी को ही जिम्मेदार माना जाए।