यहां शादी करने पर पैसे मिलेंगे वापस ( प्रतीकात्मक फोटो)
इस जगह पर की शादी तो रिफंड होगा खर्चा, यहाँ पर इन सितारों ने की है शादी
क्या आपने कभी सोचा है कि शादी करने पर आपको पैसे मिलेंगे। या आपकी शादी का पूरा खर्च कोई और उठा लेगा। यह सभी बातें सपने जैसी है, पर इटली में एक ऐसी जगह है जहां यह सपना हकीकत होता है। इटली के इस क्षेत्र में शादी करने पर कपल्स को करीब 2 लाख रुपये रिफंड कर दिए जाते हैं। यानी शादी में आप के भले ही कितने रुपये खर्च क्यों ना हो लेकिन आपको 1.7 लाख रुपये वापस दिए जाते हैं। यह जगह है इटली का लाज़ियो क्षेत्र। यह वही जगह है जहां बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी विराट कोहली की शादी हुई थी।
बता दें कि ये इटली का शादी के लिए फेमस एरिया है इसके चर्चे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फैले हुए हैं। हॉलीवुड की मशहूर मॉडल और अभिनेत्री किम करदाशियां ने भी यहां अपनी शादी रचाई थी। वहीं कान्ये वेस्ट ने भी यहां अपनी शादी की थी। वैसे तो पूरा इटली शहर ही दुनियाभर में शादियों के लिए फेमस है लेकिन यह क्षेत्र शादियों के लिए सबसे ज्यादा खूबसूरत माना जाता है। यहां पर छोटे से लेकर कई बड़े सितारे परिणय सूत्र में बंधे हैं।
जानकारी के मुताबिक लाज़ियो क्षेत्र में शादी करने पर कपल्स को शादी के खर्चों पर करीब 1,67,000 रुपये तक के पैसे रिफंड होते हैं। इस रिफंड में इवेंट कंपनियों, खानपान, फूलवाला और सजावट की सर्विस शामिल हैं। मालूम हो कि यहां कोलोसियम जैसे प्रतिष्ठित स्थापत्य स्मारक और स्पेनिश स्टेप्स और ट्रेवी फाउंटेन समेत कई लोकप्रिय विवाह समारोह स्थल स्थित हैं। इसलिए यह पूरा इलाका शादियों का इलाका भी कहा जाता है।
हालांकि कोरोना वायरस के कारण शादियों में कमी पड़ी है। इस वजह से यहां के उद्योग में थोड़ी मंदी छाई है। लाज़ियो क्षेत्र के अध्यक्ष निकोला ज़िंगरेट्टी ने इस संबंध में कहा, ष् आर्थिक संकट से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्र का समर्थन करने के लिए योजना बनाने की जरुरत है। ताकि यहां उद्योंगों को फिर से बढ़ावा मिल सके। जानकारी के मुताबिक शादी करने वाले जोड़ों के लिए पैसे वापसी की योजना 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के बीच शादी करने पर ही थी।



