65 लाख रूपए की बोतल में 4 हजार प्रति लीटर का पानी पीती है नीता अंबानी

  • Sunday February 04 2024 - 11:18 AM
  •  

मुंबई। देश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अक्सर लोगों के बीच काफी सुर्खियों में बनी रहती है। अपनी खूबसूरती और अपनी हॉटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली नीता अंबानी इन दिनों अपनी पानी की बोतल को लेकर चर्चा में आ गई है। 

नीता अंबानी जो पानी पीती है वह लगभग रूपए 4000 प्रति लीटर की कीमत का पानी है। इस पानी को पीने के लिए जिस बोतल का प्रयोग नीता अंबानी करती है, उसकी कीमत चौकाने वाली है। वह बोतल ही लगभग 65 लाख रुपए से भी ज्यादा की बताई जा रही है। उनकी जो पानी बोतल है उसे इतालवी कलाकार फर्नांडो अल्तमिरानों ने बनाया है। इस बोतल को बनाने के दौरान इसमें सोने की भस्म मिलाई जाती है, जिसकी वजह से ही 750 एमएल की पानी बोतल की कीमत 65 लाख रुपए है।