श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव
चंद्रग्रहण के कारण 7 सितंबर को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव
वृंदावन। सात सितंबर को चंद्रग्रहण के कारण ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने और बंद और दर्शनों के समय मे बड़ा बदलाव किया गया है। मंदिर भक्तों के लिए प्रातः 5-30 बजे खुल जाएगा और सामान्य दिनों के खुलने के समय 8-45 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। शयन भोग सेवा एवं दर्शन भी दोपहर को ही हो जाएगी।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के व्रतोत्सव निर्णय पत्रिका एवं ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर हाई पॉवर मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष द्वारा चंद्रग्रहण के कारण 7 सितंबर को मंदिर के खुलने के पट खुलने और बंद होने का समय बड़ा बदलाव किया गया है।
सात सितंबर को राजभोग सेवा का समय
- सेवायत गोस्वामी का निज मंदिर में प्रवेश प्रातः - 4.30 बजे
- दर्शन खुलने का समय - प्रातः - 5.30 बजे
- श्रृंगार आरती - प्रातः 5.40 बजे
- छींटा देकर पर्दा बंद - प्रातः 5.45 बजे
- राजभोग सेवा प्रारंभ - प्रातः 5.45 बजे
- राजभोग आरती प्रारंभ होने का समय - प्रातः 8.10 बजे
- छींटा देकर पर्दा बंद होने का समय - प्रातः 8.15 बजे
- सेवायत गोस्वामी का निज मंदिर से निकास - 8.45 बजे
शयनभोग सेवा का समय
- सेवायत गोसवमी का निज मंदिर में प्रवेश - प्रातः 9 बजे
- दर्शन खुलने का समय - प्रातः 10 बजे
- शयन आरती प्रारंभ होने का समय - दोपहर 12.25 बजे
- छींटा देकर पर्दा बंद होने का समय - दोपहर 12.30 बजे
- सेवायत का निज मंदिर से निकास - दोपहर 12.50 बजे



