अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए भगवान ने मुझे बचाया, शपथ ग्रहण के बाद बोले ट्रंप

  • Tuesday January 21 2025 - 01:18 AM
  •  

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कई पूर्व राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के जज, ट्रंप का पूरा कैबिनेट, उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ तमाम देशों के शीर्ष प्रमुख और कई टेक कंपनियों के दिग्गज भी मौजूद रहे। इससे पहले निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन और जिल बाइडन ने चाय के लिए व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का स्वागत किया था।

दक्षिण सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल करेंगे घोषित- ट्रंप

ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में आगे कहा कि वे अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर एक राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करेंगे। इसका उद्देश्य अमेरिका पर हो रहे विनाशकारी आक्रमण को रोकना है और इसके लिए वे सेना को सीमा पर तैनात करेंगे।

 

पनामा नहर पर ट्रंप ने व्यक्त चिंता

अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पनामा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पनामा नहर बनाने में बहुत ज्यादा पैसा खर्च हुआ और इस प्रक्रिया में 38,000 लोगों की जान गई, और यह पूरी तरह से एक गलत फैसला था। उन्हें लगता है कि यह उपहार अमेरिका को कभी नहीं देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पनामा ने अमेरिका से किए गए वादों को तोड़ा है और संधि की शर्तों का उल्लंघन किया है।

अमेरिकी जहाजों और नौसेना के साथ बुरा व्यवहार

ट्रंप ने ये भी कहा कि पनामा नहर में अमेरिकी जहाजों और अमेरिकी नौसेना के साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया जा रहा है, और यह ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि चीन पनामा नहर का संचालन कर रहा है, जबकि यह अमेरिका द्वारा पनामा को दिया गया था, और अब अमेरिका इसे वापस लेना चाहता है।

j 6 बंधकों के पर ट्रंप का बयान

पेल्टियर 1975 से एफबीआई के दो एजेंटों की हत्या के अपराध में संघीय जेल में बंद हैं। अब वह जेल के बदले अपनी बची सजा अपने घर में नजरबंदी में बिताएंगे। 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने शपथग्रहण के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मैं जे6 बंधकों के बारे में बात करने जा रहा था, लेकिन आपको यह जानकर खुशी होगी कि यह कार्रवाई है, न कि शब्द और आप उन पर बहुत सारी कार्रवाई देखेंगे। 

ट्रंप के शपथ ग्रहण पर इलिनोइस के समर्थक का बयान

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने पर पूरी दुनियाभर में बातचीत हो रही है। वहीं दूसरी ओर उनके समर्थकों में भी काफी खुशी देखने को मिल रहा है। जहां इलिनोइस के एक ट्रंप समर्थक ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद उनके भाषण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रंप का भाषण बहुत शानदार था और उन्हें विश्वास है कि ट्रंप न केवल अमेरिका के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महान काम करेंगे। इसके साथ ही, इस समर्थक ने यह भी कहा कि ट्रंप तीसरे विश्व युद्ध को खत्म करने में मदद करेंगे, जो उनके अनुसार शुरू होने वाला था।

मिसिसिपी से ट्रंप के समर्थक डेविड की खुशी

मिसिसिपी से ट्रंप के समर्थक डेविड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद उनके भाषण की सराहना कर रहा है। डेविड ने कहा कि ट्रंप का भाषण बहुत अच्छा था और वह इसे अब तक का सबसे अच्छा भाषण मानते हैं। वे ट्रंप के अगले चार वर्षों का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि ट्रंप अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे, इसे सुरक्षित करेंगे और इसे ईश्वर के साथ जोड़े रखेंगे।