झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से थे बीमार

  • Monday August 04 2025 - 10:17 AM
  •  

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर इसकी पुष्टि की है।

सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।’ वहीं, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल की ओर से बताया गया कि शिबू सोरेन को आज सुबह 8.56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था। पिछले एक महीने से वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।