ठंड से बचने के लिए मोजे पहनकर सोते हैं आप? तो हो जाएं सावधान

  • Thursday December 28 2023 - 11:44 PM
  •  

सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। गर्म कपड़े शरीर को ठंड से बचाने का काम करते हैं। इसलिए लोग इन कपड़ों से अपने शरीर का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा ढकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि कंबल या रजाई में ढके रहने के बावजूद भी पैर ठंडे रहते हैं। ऐसे में कई लोग मोजे पहनकर खुद को ठंड से बचाने की कोशिश करते हैं और धीरे-धीरे मोजे पहनकर सोना उनकी आदत बन जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हानिकारक (Socks Side Effects While स्लीपिंग) हो सकता है? आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में रात को मोजे पहनकर सोने से क्या नुकसान होते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है असर 

विशेषज्ञों के मुताबिक, रात को सोते समय मोजे पहनने से ब्लड सर्कुलेशन खराब हो सकता है। कई अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि जो लोग लंबे समय तक मोज़े पहनते हैं, उनकी नसों पर दबाव पड़ता है और इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।

ज्यादा गर्मी पहुंचा सकती है नुकसान

अगर आप ठंड से बचने के लिए रात को सोते समय मोज़े पहनते हैं तो आपके शरीर को गर्माहट मिलती है. हालांकि, कभी-कभी यह गर्मी शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इससे शरीर ज़्यादा गरम हो सकता है और कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं। सही मोजे पहनना जरूरी है, क्योंकि ऐसा न करने से ज़्यादा गर्मी हो सकती है. यदि आप ऐसे मोजे पहनते हैं जिनमें हवा क्रॉस नहीं होती है तो आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जो की हानिकारक हो सकता है।

पैर में संक्रमण

कई लोग दिन भर पहने हुए मोज़े रात में भी पहनकर सोते हैं, जिससे पैरों में संक्रमण हो सकता है। इसलिए लंबे समय तक मोजे पहनने से बचना चाहिए। अन्यथा, पैरों को गंभीर नुकसान हो सकता है।

इनसोम्निया की शिकायत

कई बार लंबे समय तक मोजे पहनकर सोने से इनसोम्निया और बेचैनी की समस्या हो जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मोज़े टाइट फिटिंग वाले होते हैं, जिससे असुविधा होती है और नींद में खलल पड़ सकती है।

हृदय से जुड़ी समस्याएं

रात को सोते समय मोजे पहनने से दिल से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। टाइट मोजों के कारण नसों में दबाव बढ़ जाता है और हृदय ठीक से रक्त पंप नहीं कर पाता है. इसलिए रात को सोते समय मोजे पहनने से बचना चाहिए।

इन तरीकों को अपनाकर पैरों को रखें गर्म

  • आप गर्म तेल से अपने पैरों की मालिश करें।
  • आप अपने पैरों को गर्म पानी से धो सकते हैं और इसके बाद कंबल में सो सकते हैं।
  • गर्म पानी की बोतल का उपयोग कर सकते हैं और एक बार जब आपके पैर पर्याप्त गर्म हो जाएं तो आप इसे हटा सकते हैं।
  • आप सोने से कम से कम एक घंटा पहले गर्म मोजे पहन सकते हैं और बिस्तर पर जाने से पहले उन्हें उतार सकते हैं।