देश के 100 आईकॉनिक प्लेस में वृंदावन का श्री बाँकेबिहारी मंदिर क्षेत्र शामिल, होगा कायाकल्प
मथुरा। देश के 100 आईकॉनिक प्लेस में यूपी के धार्मिक नगर वृंदावन स्थित सुप्रसिद्ध बाँकेबिहारी मंदिर क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। यूपी में बाँकेबिहारी मंदिर क्षेत्र का आईकॉनिक प्लेस में छठवां स्थान है। केन्द्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देश के 100 धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों को आईकॉनिक प्लेस के रूप में चिह्नित किया गया है। इन सभी क्षेत्रों को विशेष तौर पर विकसित किया जाएगा।
मथुरा जनपद के स्थित वृंदावन बांके बिहारी मंदिर परिक्षेत्र को उत्तर प्रदेश के है स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस के तौर पर छठवां स्थान मिला है। संपूर्ण उत्तर प्रदेश की बात करें तो वाराणसी मैं मणिकर्णिका घाट,आगरा का ताजमहल, बिजनौर का विदुर कुटी मंदिर, प्रयागराज नाग वासुकी मंदिर दारागंज, आगरा का आगरा फोर्ट, तथा मथुरा जनपद का ठाकुर बाँकेबिहारी मंदिर को स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस के तौर पर चुना गया है। ज्ञात हो कि केन्द्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक विशेष योजना चलाई जा रही है जिसमें देश के 100 हेरिटेज धार्मिक अथवा सांस्कृतिक स्थानों को चिन्हित कर उनके आसपास की पेरीफेरी एवं एप्रोच को उच्च स्तरीय स्वच्छता की दृष्टि से आदर्श बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
इस योजना के अंतर्गत चयनित स्थानों पर उच्च स्तरीय साफ-सफाई एवं पेयजल सुविधाएं तथा विभिन्न आवश्यक व्यवस्था किए जाने हेतु कार्य योजना तैयार कर कराए जाने की तैयारी की जा रही है और प्रस्तावित कार्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न पीएसयू (पब्लिक सेक्टर यूनिट) के सहयोग से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस मामले के निर्देश मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण उत्तर प्रदेश के माध्यम से जिलाधिकारी मथुरा को प्राप्त हुए है, जिसके माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन एवं जिला पंचायत राज विभाग बजट की तैयारियों में जुट गया है। इस योजना के तहत चिह्नित क्षेत्र का कायाकल्प मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा किया जाना है जिसके लिए नगर आयुक्त अनुनय झा को नोडल प्रभारी नामित किया गया है।
प्रदेश में 6 आईकॉनिक पैलेस में भगवान बांके बिहारी मंदिर परिसर का स्थान आने पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं मुख्यविकास अधिकारी नितिन गौड़, जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने प्रसन्नता जाहिर की है। केन्द सरकार की इस योजना के संबंध में अधिकारियों कहना है कि यह गर्व का विषय है तथा इसके माध्यम से मथुरा जनपद के पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा सभी विभाग तालमेल से इस कार्य योजना को अति शीघ्र पूरा करेंगे वही संबंध में स्वच्छ भारत मिशन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर धर्मवीर सिंह ने बताया कि आदेश प्राप्त होने के साथ ही बजट की धनराशि निगम द्वारा मांगने का इंतजार है उसके बाद सभी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएंगी उन्होंने भी इस योजना पर प्रसन्नता जाहिर की है।



