सलमान खान की बहन के घर से हीरे की बालियां चुराने वाला घरेलू नौकर गिरफ्तार
मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर से एक दिन पहले 16 मई को हीरे की बालियां चोरी का खुलासा मुंबई पुलिस ने किया है। चोरी के मामले में सलमान खान की बहन के यहां नौकर के रूप में कार्य करने वाले एक शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से झुमके बरामद किए हैं।
बुधवार को मुंबई पुलिस ने संदीप हेगड़े नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है जो फिल्म अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर नौकर के रूप में काम करता था। उसने अर्पिता के घर से 16 मई को हीरे की बालियां चुरा ली थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालियांे की कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है।



