अलर्टः 12000 भारतीय सरकारी वेबसाइट्स को हैक करने की साजिश, एजेंसियां सतर्क
नई दिल्ली। इंडोनेशिया साइबर हैकरों द्वारा 12000 भारतीय सरकारी वेबसाइट को हैक किए जाने खतरा बना हुआ है। इसके चलते देश के गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर यानि आई फोर सी ने महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है।
इंडियन साइबर क्राइम कार्डिनेशन सेंटर ने यह अलर्ट भारत सरकार की संस्था सीईआरटी यानि कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम को जारी किया है। भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक 12000 सरकारी वेबसाइट में केंद्र सरकार की और अलग-अलग प्रदेश सरकारों की वेबसाइट है।
जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक यह हैकिंग ग्रुप इंडोनेशिया स्थित है जिसका नाम है हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया. हैकरों द्वारा इन 12000 सरकारी वेबसाइट की सूची भी बनाई गई है जिसको लेकर भारत में संबंधित साइबर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अलर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि हैकर इस तरीके से निशाना सरकारी वेबसाइटों को बना रहे हैं वेबसाइट खोलते ही बंद हो जाएगी।



