तीर्थयात्रियों के लिए IRCTC लाया 10 दिवसीय दर्शन यात्रा पैकेज
- भारत गौरव विशेष ट्रेन से देश के तीर्थ स्थलों की यात्रा का आकर्षक पैकेज
- ट्रेन से होगी कोलकाता, गंगा सागर, पुरी से अयोध्या तक की यात्रा
- देश के 15 सुप्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन पैकेज में शामिल
मथुरा। देशभर में तीर्थ यात्रा करने वाले लोगों के लिए भारतीय रेलवे की आईआरसीटीसी एक विशेष ट्रेन से कोलकाता, गंगा सागर से लेकर अयोध्या तक की यात्रा का पैकेज लाया है। दस दिन के इस पैकेज में 2 एसी, 3 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा के साथ-साथ नाश्ता के अलावा दो समय का शाकाहारी भोजन और एसी व नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण भी शामिल हैं।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा आगरा कैंट से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा कोलकाता गंगा सागर पुरी यात्रा, बैद्यनाथ, गया, पुरी, कोणार्क, गंगासागर, कोलकाता, वाराणसी और अयोध्या की यात्रा का रेल पैकेज बनाया है।
रेल यात्रा पैकेज के मुख्य आर्कषण
1. पैकेज में इन धार्मिक शहरों की यात्रा शामिल
बैद्यनाथ मंदिर, जसडीह, विष्णुपद मंदिर और स्थानीय मंदिर गया, जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क मंदिर, पुरी स्थानीय मंदिर, गंगा सागर, काली मंदिर, कोलकाता, काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी, रामजन्मभूमि, हनुमान गढ़ी और विभिन्न मंदिर, अयोध्या तक की रेल यात्रा शामिल हैं।
2. श्रेणी अनुसार रेल में कुल बर्थों की संख्या 767- 2 एसी (कुल 49 सीटें), 3 एसी (कुल 70 सीटें) एवं स्लीपर (कुल 648 सीटें)
3. उतरने व चढ़ने के स्टेशन - आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट एवं काशी/बनारस।
4. यात्रा तिथि-4.12.2023 से 13.12.2023 तक 9 रात्रि एवं10 दिन
सुविधाएं - इस तीर्थयात्रा रेल पैकेज में 2 एसी, 3 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।
इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में एक/दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का रुपए 17500 प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रुपए 16400 का है। (स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल, ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)
स्टैंडर्ड श्रेणी (3 एसी क्लास) में एक,दो, तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रुपए 28350 प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज रुपए 27010 रुपए का है। (3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल व ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल व ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)
कंफर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में एक, दो, तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रुपए 37300 प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रुपए 35710 का है। (2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल व ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था) है।
एलटीसी एवं ईएमआई की सुविघा
इसमें एलटीसी एवं ईएमआई ( रुपए 849 से शुरू ) की सुविघा भी उपलब्घ है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है।
पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर
इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे।
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है-
लखनऊ- 8287930913/8287930909/8287930902
कानपुर- 8595924298/ 8287930930
प्रयागराज : 8287930935 / 8595924294
वाराणसी: 8595924274 / 8595924293
आगरा- 7906870378
ग्वालियर- 8595924299
झांसी- 8595924300 /8595924291
मथुरा- 8171606123



