मुंबई की तर्ज पर गोवर्धन में बनेगा बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस, जनवरी से बनेंगी बेवसीरिज
गोवर्धन। बॉलीबुड की दुनियां में मशहूर माया नगरी मुबंई की तरह अब गोवर्धन के राधाकुंड में भी बॉलीवुड का प्रोडक्शन हाउस बनने जा रहा है। नए साल के आगाज के साथ यहां मशहूर वेब सीरीज तैयार होंगी। इससे लोगों को रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे। मरीची फ़िल्म एवं मीडिया प्रोडक्शन हाउस के निदेशक सचिन कौशिक ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी है।
प्रोडक्शन हाउस के निदेशक सचिन कौशिक ने बताया कि वह मुंबई में पिछले 12 साल से कई फिल्मों एवं वेब सीरीज तैयार करा चुके हैं। 2016 में मिलन टॉकीज फ़िल्म का फिल्मांकन किया गया था। मरीची के निर्देशक सचिन कौशिक मथुरा के युवाओं को इससे जोड़ने के लिए एक प्रोडक्शन हाउस राधाकुंड में खोलने जा रहे हैं। प्रशिक्षण देने के लिए विंग बनाया जा रहा है। लोगों को रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने बताया कि नए साल के शुरुआत में मथुरा जनपद के विभिन्न स्थलों से वेब सीरीज तैयार की जाएंगी। प्रोडक्शन हाउस की व्यवस्थाएं विजय कौशिक, पीयूष शर्मा, आकाश कौशिक देखेंगे।



