बंगाल के रंग और फरीदाबाद की मिट्टी से बनीं दुर्गा मूर्तियों की ब्रज में होगी पूजा

  • Monday October 16 2023 - 11:00 AM
  •  

वृंदावन। वृंदावन में बनीं दुर्गा की मूर्तियां पूरे ब्रज में पूंजी जाएंगी। पानीघाट पर मिट्टी की मूर्तियों को आकार देने का कार्य किया जा रहा है। मूर्ति के लिए फरीदाबाद से मिट्टी और पं. बंगाल के विधान नगर से रंग लाए गए हैं। पिछले वर्षों की तुलना इस वर्ष अधिक मां दुर्गा की मूर्तियों का स्थापन होगा। 

पानीघाट क्षेत्र में मूर्तिकार गोविंद पाल और उनके बेटे वासुदेव इन दिनों मां दुर्गा की मूर्तियों को आकार दे रहे हैं। वह तीन फुट से लेकर सात फुट की देवी मूर्तियां बना रहे हैं। ब्रज में पीला मट्टी की कमी के कारण फरीदाबाद, पं. बंगाल से पीला मिट्टी, चिकनी मिट्टी मंगा रहे हैं जबकि वृंदावन की बालुयी मिट्टी मूर्ति बनाने के उपयोग लाई जा रही है। मूर्ति के चेहरे, भुजा और चरण के लिए पं. बंगाल के विधान नगर का चटक रंग लगाया जा रहा है। 

गोविंद पाल ने बताया कि एक पांच फुट की दुर्गा मूर्ति बनाने में सात दिन का समय लगता है। नवरात्रि के लिए बनाई गई मूर्तियां यमुना में पिछले माह में आई बाढ़ से नष्ट हो गई। घर में पांच फुट बाढ़ का पानी भर गया था, जिससे लाखों रुपए कीमत की मूर्तियां नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि इस बार 32 मूर्तियों की मांग हुई है जबकि पिछले वर्ष 20 मूर्ति की मांग हुई थी। यहां से आगरा, मथुरा, छाता, कोसीकलां, नौहझील, गोवर्धन तक मूर्तियां जाती हैं। उन्होंने बताया कि तीन फीट की मूर्ति की 10हजार और सात फीट की मूर्ति की कीमत 32 हजार रुपए हैं। 

पांच साल में तिगुनी महंगी हुई मूर्तियां

मूर्तिकार गोविंंद पाल ने बताया कि र्मूित बनाने सबसे ज्यादा कठिनाई मिट्टी को लेकर है। ब्रज में पीला और चिकनी मिट्टी नहीं मिल पाती है। फरीदाबाद और पं. बंगाल से मिट्टी मंगाने पर भाड़े के कारण वह कई गुना महंगी हो जाती है। इसके अलावा रंग, धान का घास, लकड़ी भी महंगी हो गई है। मजदूरी भी दो गुनी हो गई है। इस कारण पांच वर्ष पहले पांच फुट की मूर्ति 10 हजार में बिकती थी जो कि अब 30 हजार की हो गई है।