नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा को छोकर अन्य

  • Saturday April 26 2025 - 08:50 AM
  •  

पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीज़ा 27 अप्रैल से रद्द, राज्यों को पाक नागरिकों की देनी हेागी जानकारी 

 

वीजा 27 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। केंदीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी दीर्धकालिक, राजनयिक और आधिकारिक वीज़ा रद्द नहीं किए गए हैं। हैं। मेडिकल वीजा को भी कुछ राहत दी गई है और ये 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। 

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इसके अलावा अन्य सभी श्रेणियों में जारी सभी वीजा 27 अप्रैल से रद्दकर दिए गए हैं। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ एक वीडियो कॉन्रेंस

की और उनसे इन.आदेशं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। इ्ससे पहले केंदीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात कर उनसे अपने-अपने राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर केंद्र सरकार को इसकी जानकारी देने को कहा था। भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कड़ी कार्रवाई करते हुए यह निर्णय लिया था। इस हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक मारा गया।