ठाकुर द्वारकाधीश मे प्रसाद वितरण और परिक्रमा पर लगी रोक, श्रद्धालुओं के लिए बदले नियम
मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में प्रसाद, चरणामृत, बीड़ा या अन्य वस्तु का वितरण पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। मंदिर के गास्वामियों ने यह निर्णय मथुरा में तेजी से बढते कोरोना के मामलों के देखते लिए लिया है। इसके अलावा श्रद्धाुलुओं को ठाकुरजी के दर्शन पाने के लिए कई अन्य नियमों का पालन करना होगा। मंदिर में दर्शन के यह नियम 10 जनवरी लागू हो जाएंगे।
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार एवं मंदिर के गोस्वामी काक रोलीयुवराज डॉ वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार वर्तमान परिस्थितियों में मंदिर स्टाफ आने वाले सभी दर्शनार्थियों को सुरक्षित रखा जाए। इसके लिए मंदिर के अंदर व बाहर से आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को मास्क लगाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि मंदिर में किसी भी प्रकार का प्रसाद, चरणामृत, बीड़ा या अन्य किसी भी वस्तु का वितरण पूर्ण रुप से बंद किया गया है। 10 जनवरी से मंदिर में श्रद्धालुओं के आने के लिए केवल मेन गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा और एक अन्य गेट से निकास रखा जाएगा। इस दौरान ठाकुरजी की परिक्रमा पूर्ण रुप से बंद रहेगी। मीडिया प्रभारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सभी दर्शनार्थी नियमों का पालन करें अपने आप को सुरक्षित रखें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें।



